सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Election Result kaladhar mandal sanjeev chaurasia candidates List who won with highest margin of votes

Bihar Result: जदयू के कलाधर मंडल ने रचा इतिहास, दर्ज की सबसे बड़े अंतर से जीत, जानिए लिस्ट में और कौन-कौन?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: लव गौर Updated Sat, 15 Nov 2025 04:47 PM IST
सार

Bihar Election Large Margin Victories: बिहार चुनाव में एनडीए ने फिर इतिहास रचा है। नीतीश-मोदी की जोड़ी ने कमाल कर दिया है। चुनाव में कई उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने 50,000 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है। ऐसे में जानिए उन प्रत्याशियों की लिस्ट, जिन्होंने बड़े अंतर से चुनाव जीता।

विज्ञापन
Bihar Election Result kaladhar mandal sanjeev chaurasia candidates List who won with highest margin of votes
बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाले विजेता। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आ चुके हैं। एनडीए ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए कुल 243 में से 200 से अधिक सीटों पर कब्जा जमाया है। इसी के साथ बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने जा रही है। इतना ही नहीं प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज अपना खाता तक नहीं खोल पाई। इस चुनाव में एक बार फिर नीतीश-मोदी की जोड़ी कमाल साबित हुई है। 

Trending Videos


कलाधर मंडल ने रूपौली में 73,572 वोटों के दर्ज की बड़ी जीत
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की आंधी के आगे महागठबंधन फिसड्डी साबित हुआ है। कई उम्मीदवारों ने 50,000 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है। रूपौली से जदयू उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल ने सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। कलाधर मंडल ने रूपौली में 73,572 वोटों के विशाल अंतर से राजद प्रत्याशी बीमा भारती को हराया है। ऐसे में जानिए उन सभी विजयी उम्मीदवारों की लिस्ट, जिन्होंने 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
निर्वाचन क्षेत्र      विजयी उम्मीदवार पार्टी  प्रतिद्वंद्वी पार्टी वोट अंतर     जिला        प्रमंडल      
रूपौली कलाधर प्रसाद मंडल जनता दल (यूनाइटेड) बीमा भारती राष्ट्रीय जनता दल 73,572 पूर्णिया पूर्णिया 
दीघा संजीव चौरसिया भारतीय जनता पार्टी दिव्या गौतम भाकपा (माले) 59,079 पटना पटना 
सुगौली राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) श्याम किशोर चौधरी जनशक्ति जनता दल 58,191 पूर्वी चंपारण तिरहुत 
गोपालपुर शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जनता दल (यूनाइटेड) प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव विकासशील इंसान पार्टी 58,135 भागलपुर भागलपुर 
औराई रमा निषाद भारतीय जनता पार्टी भोगेंद्र साहनी विकासशील इंसान पार्टी 57,206 मुज़फ्फरपुर तिरहुत 
आलमनगर नरेंद्र नारायण यादव जनता दल (यूनाइटेड) नवीन कुमार विकासशील इंसान पार्टी 55,465 मधेपुरा कोसी 
राजगीर कौशल किशोर जनता दल (यूनाइटेड) विश्वनाथ चौधरी भाकपा (माले) 55,428 नालंदा पटना 
धमदाहा लेशी सिंह जनता दल (यूनाइटेड) संतोष कुमार राष्ट्रीय जनता दल 55,159 पूर्णिया पूर्णिया 
झंझारपुर नितीश मिश्र भारतीय जनता पार्टी राम नारायण यादव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 54,849 मधुबनी दरभंगा 
जमुई श्रेयसी सिंह भारतीय जनता पार्टी मोहम्मद शमशाद आलम राष्ट्रीय जनता दल 54,498 जमुई मुंगेर 
बथनाहा अनिल कुमार भारतीय जनता पार्टी नवीन कुमार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 53,190 सीतामढ़ी तिरहुत 
पिरपैंती मुरारी पासवान भारतीय जनता पार्टी राम विलास पासवान राष्ट्रीय जनता दल 53,107 भागलपुर भागलपुर
बांकीपुर नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी रेखा कुमारी राष्ट्रीय जनता दल 51,936 पटना पटना
रोसड़ा बिरेन्द्र कुमार भारतीय जनता पार्टी ब्रज किशोर रवि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 50,533 समस्तीपुर दरभंगा 
कहलगांव शुभानंद मुकेश जनता दल (यूनाइटेड) रजनीश भारती राष्ट्रीय जनता दल 50,112 भागलपुर भागलपुर 


ये भी पढ़ें: बिहार की वो सीटें जहां मामूली अंतर से बची लाज, किसी को 27 तो किसी को 95 वोट से मिली जीत


किस पार्टी को कितनी सीटें मिली

बिहार की कुल 243 सीटों में से एनडीए गठबंधन ने कुल 202 सीटें हासिल कीं है। भाजपा को 89, जदयू को 58, चिराग पासवान की पार्टी एलजेपीआरवी को 19 सीटें मिली है। जबकि महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। महागठबंधन को 35 सीटों पर सिमट गई। राजद को 25 सीटें मिली। कांग्रेस को 5 और वीआईपी अपना खाता तक नहीं खोल पाई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed