Siddaramaiah: कैबिनेट मंत्रियों को CM ने दिया लक्ष्य- ईमानदारी से काम करें; कम से कम 20 लोकसभा सीटें जीतनी है
सिद्धारमैया ने कहा कि जनता ने भाजपा के कुशासन को खारिज कर दिया है। जनता ने हमारा हाथ थामा है। उन्होंने अपने मंत्रियों से कहा कि जनता ने हमें बड़ा बहुमत दिया है। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुनें और गंभीरता से उनका जवाब दें।


विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट विस्तार के साथ लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। सीएम सिद्धारमैया ने कैबिनेट मंत्रियों को लक्ष्य दिया है कि राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से करीब 20 सीटों जीतने का लक्ष्य रखा है। शनिवार को सिद्धारमैया ने अपने मंत्रिमंडल में 34 मंत्रियों को शामिल कर लिया गया है।
ईमानदारी से काम करने के लिए कहा
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि एक साल बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए हमें कम से कम 20 लोकसभा सीटों को जीतना है। सीएम कार्यालय के अनुसार, सिद्धारमैया ने मंत्रियों को लक्ष्य के बारे में जानकारी देते हुए ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया है। ईमानदारी से काम करें और लोगों को हमारे द्वारा तय किए कार्यों को पहुंचाए। इस बार पिछले बार की तरह गलतियां न हो, इसका हमें ध्यान रखना चाहिए। सीएम ने मंत्रियों से वादा किया है कि जल्द ही सभी मंत्रियों को उनके मंत्रालयों का आवंटन कर दिया जाएगा।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है
सिद्धारमैया ने कहा कि जनता ने भाजपा के कुशासन को खारिज कर दिया है। जनता ने हमारा हाथ थामा है। उन्होंने अपने मंत्रियों से कहा कि जनता ने हमें बड़ा बहुमत दिया है। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुनें और गंभीरता से उनका जवाब दें। लोगों के लिए स्थानीय स्तर तक काम करना है। हमें सुनिश्चित करना है कि छोटे से काम के लिए भी उन्हें दर-दर भटकना न पड़े। अपने लोकसभा चुनाव में जनहितैषी कार्य करें। हमारा काम केंद्र सरकार को समाप्त करेगा। मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में दौरा करना चाहिए। सीएम ने सभी मंत्रियों को लक्ष्य देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना है। इसके लिए आप सभी अधिकारियों पर निगरानी रखें।