{"_id":"5c98d1f1bdec22144f417675","slug":"general-election-2019-political-leaders-who-filed-nomination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी, राज बब्बर सहित इन दिग्गजों ने चुनाव के लिए दाखिल किया पर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हेमा मालिनी, राज बब्बर सहित इन दिग्गजों ने चुनाव के लिए दाखिल किया पर्चा
Tue, 26 Mar 2019 02:42 PM IST
अजय सिंह
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 26 Mar 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
हेमा मालिनी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए नामांकन का दौर तेज हो गया। 25 मार्च को पहले दौर के चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन था। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। किस किसने पर्चा भरा जानिए।
फारुक अब्दुल्ला
- फोटो : ANI
फारुख अब्दुल्ला
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने 25 मार्च को श्रीनगर से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान श्रीनगर के पूर्व मुख्यमंत्री और फारुक के बेटे उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। फारुक अब्दुल्ला अपने बेबाक बोल के लिए जाने जाते हैं। कई बार उन्हें भारत माता की जय के नारे लगाते भी सुना गया है। पहली बार अब्दुल्ला श्रीनगर लोकसभा के लिए 1980 में निर्विरोध चुने गए थे।

कार्ति चिदंबरम
- फोटो : ANI
कार्ति चिदंबरम
कार्ति चिदंबरम भारत के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे हैं। कार्ति तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने सोमवार 25 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। बता दें कि कार्ति पर आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है।

नवीन पटनायक
- फोटो : ANI
नवीन पटनायक
ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने 25 मार्च को बीजेपुर विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। बता दें कि पटनायक ओडिशा की दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं जिसमें पहला हिंजली और दूसरा बीजेपुर है।

Muddahanumegowda
- फोटो : ANI
एसपी मुद्दाहनुमेगोड़ा
मुद्दाहनुमेगोड़ा कर्नाटक के तुमकुर से सांसद हैं। उन्होंने 25 मार्च को कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर तुमकुर से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। दरअसल, तुमकुर से जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन के साझा उम्मीदवार हैं। लेकिन इसे खारिज करते हुए मुद्दाहनुमेगोड़ा ने नामांकन दाखिल किया है।