हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
6 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी में आज से दाखिले शुरू
दिल्ली सरकार के दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए 6 जुलाई (मंगलवार) से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यूनिवर्सिटी में उपलब्ध 11 कौशल आधारित स्नातक और डिप्लोमा कोर्सेज की छह हजार से अधिक सीटों पर दाखिले के लिए 10 अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली अनलॉक : बाजारों को बंद करने के मुद्दे पर व्यापारी आज करेंगे महापंचायत
बाजारों को बंद करने के मुद्दे पर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने (सीटीआई) ने व्यापारियों की महापंचायत बुलाई है। मंगलवार को इस पंचायत में 200 व्यापारी संगठनों को किया आमंत्रित किया गया है। व्यापारियों की इस बैठक में पुलिस प्रशासन और एमसीडी की जिम्मेदारी पर चर्चा होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मोदी मंत्रिमंडल: कैबिनेट का पहला विस्तार कल संभव, आज अमित शाह करेंगे कई बैठक
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहला मंत्रिमंडल विस्तार बुधवार को हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार के संदर्भ में कई अहम बैठकें करेेंगे। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को दिल्ली पहुंचने का संदेश दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन आज जयपुर में असंतुष्टों को साधेंगे
कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व अब राजस्थान में असंतुष्ट खेमे की मांगों को पूरा कर संतुलन बनाना चाहता है। राज्य के प्रभारी अजय माकन मंगलवार को जयपुर पहुंचेंगे। वह संभावित बदलाव और खाली पदों पर नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
