सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hindu mahasabha pil supreme court west bengal election security central forces demand violence concerns

Supreme Court: 'बंगाल में चुनाव कर्मियों की हिफाजत के लिए केंद्रीय बल तैनात हों'; हिंदू महासभा ने लगाई गुहार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 09 Apr 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

हिंदू महासभा ने पश्चिम बंगाल चुनाव में सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। संगठन ने सरकारी कर्मचारियों और नागरिकों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है। याचिका में पुरानी चुनावी हिंसा और हाल की धमकियों का हवाला देते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की गई है।

hindu mahasabha pil supreme court west bengal election security central forces demand violence concerns
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया
विज्ञापन

विस्तार

अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। संगठन ने जनहित याचिका दायर कर मांग की है कि चुनाव ड्यूटी में लगे सरकारी कर्मचारियों, न्यायिक अधिकारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती हो।
Trending Videos


हिंदू महासभा ने यह याचिका संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर की है। इसमें निष्पक्ष, स्वतंत्र और सुरक्षित चुनाव कराने के लिए केंद्र सरकार को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश देने की मांग की गई। याचिका में आरोप लगाया गया है कि पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक रूप से प्रेरित हिंसा, धमकी और उत्पीड़न की घटनाएं होती रही हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 2013 के पंचायत चुनावों का हवाला देते हुए कहा गया है कि उस दौरान कथित तौर पर 39 लोगों की हत्या हुई थी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बड़ी संख्या में सीटें जीती थीं। वहीं 2018 के पंचायत चुनावों में भी करीब 20 लोगों की हत्या और विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने के आरोप लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: West Asia: फंसे निर्यातकों को राहत दिलाने के लिए डीजी शिपिंग का आदेश, पोर्ट्स को पारदर्शिता बरतने के निर्देश

याचिका में हाल के घटनाक्रमों का भी जिक्र किया गया है। इसमें नवंबर 2020 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कोयला तस्करी और हवाला मामले में जांच दर्ज करने और जनवरी 2026 में कोलकाता व दिल्ली में छापेमारी का उल्लेख है, जिसमें राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप लगाए गए। इसके अलावा, मार्च 2026 में नदिया और हुगली जिलों में चुनावी ड्यूटी कर रहे अधिकारियों को घेरने और धमकाने की घटनाओं का हवाला दिया गया है। अप्रैल 2026 में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान न्यायिक अधिकारियों को कई घंटों तक भीड़ की ओर से रोके जाने का भी जिक्र किया गया है।

याचिका में कहा गया है कि इन घटनाओं से स्पष्ट है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चुनावों के दौरान चुनौतीपूर्ण रहती है। इसलिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती और कड़े निर्देशों के जरिए अधिकारियों व मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी डर, दबाव या हस्तक्षेप के संपन्न हो सके। अपनी याचिका में हिंदू महासभा ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि अधिकारियों को यह निर्देश दिए जाएं कि वे न्यायिक अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और नागरिकों को हिंसा और धमकी से बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं।

रिपोर्ट- आईएएनएस

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed