एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: तमिलनाडु में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर छात्रा पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर
तमिलनाडु में 16 वर्षीय छात्रा पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि छात्रा द्वारा बार-बार प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज होकर आरोपी घर में घुसा और गर्दन पर वार कर फरार हो गया। छात्रा की हालत गंभीर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में एक व्यक्ति ने 16 वर्षोय स्कूली छात्रा की गर्दन पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया। जिसके कारण वह जीवन-मरण के लिए संघर्ष कर रही है। आरोप है कि छात्रा ने हमला करने वाले व्यक्ति के प्रस्ताव को बार-बार ठुकरा दिया था।
पुलिस ने क्या बताया?
यह घटना रविवार को तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के कीझामूंगिलाडी गांव में पीड़ित के आवास पर घटी। आरोपी, जिसकी पहचान अयप्पन के रूप में हुई है। वे कक्षा 11 की छात्रा के घर बिजली के काम के लिए अक्सर आता-जाता था। इसी दौरान उसे उससे लगाव हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने नाबालिग से कई बार संपर्क किया, लेकिन उसने लगातार उसके प्रस्तावों को ठुकरा दिया।
क्या है पूरा मामला?
लड़की की मां, जो एक कपड़ा दुकान में काम पर गई हुई थी। उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए अयप्पन रविवार को घर में घुस गया। यह जानते हुए कि किशोरी अकेली थी। जब लड़की ने उसे एक बार फिर मना कर दिया, तो उसने चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया और फिर वह मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने तलाशी अभियान शुरु किया
किशोरी की चीख सुनकर पड़ोसी घर की ओर दौड़े और एम्बुलेंस बुलाई। उसे चिदंबरम सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। चिदंबरम तालुक पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।