{"_id":"5b52b8fd4f1c1b43748b624a","slug":"know-about-7-most-spoken-languages-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाती हैं ये 7 भाषाएं, इस नंबर पर है हिंदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाती हैं ये 7 भाषाएं, इस नंबर पर है हिंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:43 AM IST
दुनिया में कुल 6,500 भाषाएं बोली जाती हैं। कहा जाता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चीन की मैंडरिन भाषा है। लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि इन 7 भाषाओं में हिंदी का स्थान नहीं है तो आप गलत हैं। आज हम आपको दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने भाषाआें के बारे में बताने जा रहे हैं। यह आंकड़े लोगों द्वारा बोली जाने वाली पहली भाषा पर आधारित हैं।
Trending Videos
मैंडरिन भाषा
2 of 8
यह चीन में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। इसे दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में प्रथम स्थान प्राप्त है। इसे दुनियाभर के लगभग 89.8 करोड़ लोगों द्वारा बोला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेनिश भाषा
3 of 8
स्पेनिश दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसे विश्व में 43.7 करोड़ लोगों द्वार बोला जाता है। यह भाषा स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सेल्वाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला आदि में बोली जाती है।
अंग्रेजी भाषा
4 of 8
इस भाषा का हिंदी, उर्दू और फारसी की ही तरह दूर-दूर तक संबंध है। इसे दुनिया की पहली अंतरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। इसके अलावा यह दुनिया के कई देशों की राजभाषा भी है। आज के समय में यह कई देशों जिनमें भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशक शामिल हैं। विज्ञान, कंप्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की मुख्य भाषा है। इसे दुनियाभर के लगभग 37.2 करोड़ लोगों द्वारा बोला जाता है।
विज्ञापन
अरबी भाषा
5 of 8
यह भाषा इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें कुरान-ए-शरीफ लिखी गई है। यह अरब के कई देशों की राजभाषा भी है। इसे सऊदी अरब, सीरिया, यमन, मिस्त्र, जॉर्डन, इराक, अल्जीरिया, लीबिया, सूडान, कतर, ट्यूनिशिया, मोरक्को और माली आदि में बोला जाता है। यह करीब 29.5 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।