सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maha MLC polls:Nana Patole says, Cong will suspend Satyajeet Tambe who filed nomination as independent

Maha MLC polls: महाराष्ट्र में घमासान, कांग्रेस ने निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले सत्यजीत को निलंबित किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 19 Jan 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस ने रविवार को सत्यजीत तांबे के पिता और तीन बार के एमएलसी सुधीर तांबे को निलंबित कर दिया था। दरअसल, इन्होंने चुनाव के लिए खुद नामांकन दाखिल नहीं किया था बल्कि अपने बेटे को निर्दलीय के रूप में मैदान में उतार दिया था।

Maha MLC polls:Nana Patole says, Cong will suspend Satyajeet Tambe who filed nomination as independent
सत्यजीत तांबे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र में होने वाले एमएलसी चुनाव से पहले कांग्रेस में आपस में ही तनातनी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने पार्टी से बगावत करने वाले सत्यजीत तांबे को गुरुवार को निलंबित कर दिया।
Trending Videos


तांबे ने विधान परिषद चुनाव के लिए नासिक संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया था। पार्टी ने तांबे को छह साल के लिए निलंबित कर दिया। यह जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव देवानंद पवार द्वारा सत्यजीत तांबे को लिखे एक पत्र से सामने आई। पत्र में कहा गया, 'आपने महाराष्ट्र विधान परिषद के नासिक डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों में बगावत की है। यह पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन है। प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के आदेश के अनुसार, आपको छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नाना पटोले ने पहले ही की थी घोषणा 
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को कहा था कि कांग्रेस निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले सत्यजीत तांबे को निलंबित करेगी।
 
रविवार को सत्यजीत तांबे के पिता को निलंबित कर दिया था
मुंबई में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पटोले ने एमवीए के पांच उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की। इन्हें महा विकास अघाड़ी के शामिल कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना (उद्धव गट) समर्थन करेंगे। कांग्रेस ने रविवार को सत्यजीत तांबे के पिता और तीन बार के एमएलसी सुधीर तांबे को निलंबित कर दिया था। दरअसल, इन्होंने चुनाव के लिए खुद नामांकन दाखिल नहीं किया था बल्कि अपने बेटे को निर्दलीय के रूप में मैदान में उतार दिया था।

मतदान 30 जनवरी को होगा 
विधान परिषद के पांच सदस्यों का कार्यकाल सात फरवरी को समाप्त हो रहा है। इनमें दो स्नातक और तीन शिक्षकों के निर्वाचन क्षेत्र हैं। उच्च सदन के नए सदस्यों का चुनाव करने के लिए मतदान 30 जनवरी को होगा और मतगणना दो फरवरी को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed