सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamata banerjee attacks bjp over fish meat and riots allegations

'बंगाल में भाजपा आई तो मछली-मीट खाना हो जाएगा बंद': सीएम ममता ने साधा निशाना, लगाए कई गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 29 Mar 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में लोगों को मछली खाने की आजादी नहीं है और अगर बंगाल में भाजपा सत्ता में आई, तो लोगों का मांस और अंडा खाना भी दूभर हो जाएगा। ममता बनर्जी ने भाजपा पर दंगा भड़काने और आदिवासियों पर अत्याचार करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

mamata banerjee attacks bjp over fish meat and riots allegations
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल - फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में सियासी पारा एक बार फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की जनता की थाली और उनकी संस्कृति को ढाल बनाकर भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो यहां के लोगों का खान-पान पूरी तरह बदल दिया जाएगा।
Trending Videos


ये लोग अपनी मर्जी का खाना थोपते हैं- सीएम ममता
एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए 'दीदी' ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में मछली नहीं खाई जाती है। वहां का माहौल बिल्कुल अलग है। मैं आप सबको सावधान कर रही हूं कि अगर बंगाल में भाजपा सत्ता में आ गई, तो आप लोग यहां चैन से मछली, मांस या अंडा भी नहीं खा पाएंगे। ये लोग अपनी मर्जी का खाना दूसरों पर थोपते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि भाजपा एकतरफा सोच रखने वाली पार्टी है, जो असल में किसी भी धर्म पर विश्वास नहीं करती। सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि ये लोग सिर्फ और सिर्फ नफरत फैलाने और दंगे भड़काने का काम करते हैं। ये लोग दंगे कराकर ही सत्ता की कुर्सी तक पहुंचते हैं। मासूम और बेगुनाह लोगों की जान लेकर ये लोग सत्ता का सुख भोगते हैं।

भाजपा शासित राज्यों में आदिवासियों पर हो रहे हमले- सीएम ममता
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि आज पूरे देश में सबसे ज्यादा आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार भाजपा शासित राज्यों में ही हो रहे हैं। वहां कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।

यह भी पढ़ें: 'दोनों को पहचान लीजिए': स्कूल पर हमले के लिए ईरान ने US के अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार, जारी की तस्वीरें

'बंगाली बोलने वालों को बनाया जाता है निशाना'
बंगाल की अस्मिता और बंगाली प्रवासियों का मुद्दा उठाते हुए ममता बनर्जी ने एक अपील की। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में हमारे बंगाली बोलने वाले भाई-बहनों को निशाना बनाया जाता है, उन पर हमले किए जाते हैं। लेकिन हमारी सरकार की नीयत साफ है। हम बंगाल में किसी के भी साथ भेदभाव नहीं करते और न ही किसी पर किसी तरह का कोई अत्याचार करते हैं। हम सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि  माताओं-बहनों को लक्ष्मी भंडार का पैसा मिल रहा है। TMC रहेगी तभी आपको यह मिलेगा। भाजपा आएगी तो चुनाव से पहले आपको कुछ पैसे देगी लेकिन चुनाव के बाद बंद कर देगी। आपको यह 1 दिन चाहिए या आजीवन चाहिए? हमने इसे आजीवन कर दिया है, जिससे माताओं-बहनों को आजीवन लक्ष्मी भंडार का पैसा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed