सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MNS leader Sandeep Deshpande sustained injuries after being allegedly attacked by some unidentified miscreants

Maharashtra: मुंबई में मनसे नेता संदीप देशपांडे पर जानलेवा हमला, शिवाजी पार्क में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 04 Mar 2023 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार

संदीप को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

MNS leader Sandeep Deshpande sustained injuries after being allegedly attacked by some unidentified miscreants
मनसे नेता संदीप देशपांडे (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई से बड़ी खबर आ रही है। यहां शुक्रवार तड़के सुबह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता और पूर्व पार्षद संदीप देशपांडे जानलेवा हमला हो गया। चार अज्ञात हमलावरों ने उनपर हमला किया। संदीप को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। संदीप देशपांडे पर उस दौरान हमला हुआ जब वह सुबह शिवाजी पार्क के इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।
Trending Videos


हमले के मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए आठ टीमों का गठन किया है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने भांडुप पश्चिम इलाके से दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। इस बीच मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि कल शिवाजी पार्क के गेट नं. 5 के पास मुझ पर स्टम्प से हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मैं सरकार में कोरोना के दौरान हुए भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने जा रहा था। संभवत: उन्हें इस बात की जानकारी हो गई। मुझे सुरक्षा नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed