फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi writes letter to president over flaws in agnipath scheme demand intervention

Agnipath Scheme: राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना को लेकर राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, बोले- ये युवाओं से अन्याय

Sat, 01 Jun 2024 09:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 01 Jun 2024 09:44 PM IST
सार

राहुल गांधी की अग्निपथ योजना की खामियां गिनाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। इस पत्र में राहुल गांधी ने मोर्चे पर बलिदान हुए एक अग्निवीर का जिक्र कर इस योजना को लेकर केंद्र पर तीखा हमला बोला और इस योजना को युवाओं से अन्याय बताया। 

विज्ञापन
rahul gandhi writes letter to president over flaws in agnipath scheme demand intervention
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : एक्स/राहुल गांधी

विस्तार

राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना को लेकर नाराजगी जताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। इस पत्र में राहुल गांधी ने लिखा कि अग्निपथ योजना में एक बड़ी कमी है और वो ये है कि इस योजना में सैनिकों का एक 'निम्न' कैडर बनाया जा रहा है, जिसे सामान्य सैनिकों की तरह ही काम करने की उम्मीद की जाती है, लेकिन उसे सैलरी और अन्य सुविधाएं कम मिल रही हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग
राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर उनसे अग्निपथ योजना में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया ताकि बलिदान होने वाले अग्निवीरों के परिवारों को भेदभाव का सामना न करना पड़े। भारत के राष्ट्रपति को लिखे अपने दो पन्नों के पत्र में गांधी ने कहा कि वह उनसे यह अपील कर रहे हैं कि राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अग्निवीरों को 'न्याय' प्रदान किया जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें अन्य सैनिकों के समान लाभ मिलें। राहुल गांधी ने लिखा, 'अगर हम सरकार बनाते हैं तो अग्निवीर योजना को निरस्त कर देंगे।' पत्र में गांधी ने कहा, 'मैं आपसे (राष्ट्रपति) हस्तक्षेप करने का अनुरोध करता हूं। मैं मानता हूं कि राष्ट्रपति आम तौर पर नीतिगत मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते हैं, लेकिन सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर होने के नाते अपवाद की उम्मीद करता हूं।'
विज्ञापन

 
राहुल गांधी ने बलिदान अग्निवीर के परिवार की बताई व्यथा
राहुल गांधी ने लिखा, 'अग्निपथ योजना में आधारभूत कमी का इससे अच्छा उदाहरण नहीं हो सकता, जिसमें सैनिकों का एक 'कमतर' कैडर तैयार करना, जिनसे कम वेतन, लाभ और संभावनाओं के साथ समान कार्य करने की अपेक्षा की जाती है।' राहुल गांधी ने पंजाब के रामगढ़ सरदारन गांव के अग्निवीर अजय कुमार (23) का जिक्र किया, जो बीते दिनों नियंत्रण रेखा पर बलिदान हो गया था। राहुल गांधी ने अग्निवीर अजय कुमार के परिवार से अपनी मुलाकात का जिक्र किया। राहुल गांधी ने लिखा 'हर भारतीय की तरह वे भी अजय की शहादत से दुखी हैं, लेकिन उनके परिवार को घोर गरीबी में जीते देखकर स्तब्ध हूं। बेटे के बलिदान पर परिवार को गर्व है, लेकिन परिवार को सैनिकों के परिवारों को मिलने वाली सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा नहीं मिली है। परिवार को न पेंशन, न चिकित्सा सुविधाएं मिली हैं। अजय के परिवार के सामने जो दुखद स्थिति है, वह अन्याय है, जिसका सामना हजारों अग्निवीर कर रहे हैं और आने वाले समय में लाखों अग्निवीर करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed