सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu election pm modi roadshow in kanyakumari tribute to br ambedkar news in hindi

TN Polls: कन्याकुमारी में पीएम मोदी का रोड शो, पलानीस्वामी और अन्नामलाई भी रहे साथ; आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्याकुमारी Published by: नवीन पारमुवाल Updated Wed, 15 Apr 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल में एक विशाल रोड शो किया। इस दौरान पीएम मोदी ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

tamil nadu election pm modi roadshow in kanyakumari tribute to br ambedkar news in hindi
पीएम मोदी का कन्याकुमारी में मेगा रोड शो। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

PM Modi Roadshow in TN: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्य के कन्याकुमारी में एक मेगा रोड शो किया। इस दौरान सड़कों के दोनों ओर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। रोड शो में प्रधानमंत्री के साथ भाजपा तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, तमिलनाडु के पूर्व BJP अध्यक्ष के. अन्नामलाई, AIADMK महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी साथ रहे। पीएम मोदी का यह रोड शो नागरकोइल के वेप्पामूडू जंक्शन से शुरू होकर वडासेरी तक करीब डेढ़ किलोमीटर चला। इस दौरान समर्थकों ने प्रधानमंत्री पर फूलों की बारिश की और उनके समर्थन में नारे लगाए। पीएम मोदी ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
Trending Videos


PM मोदी ने दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि
चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नागरकोइल में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर जाकर उन्हें नमन किया। पीएम ने उन्हें पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। भाजपा और अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस रोड शो का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Tamil Nadu: परिसीमन योजना का विरोध कर रही DMK, लोकसभा में सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव पर CM स्टालिन क्या बोले?

अन्नामलाई ने जताया जीत का भरोसा
भाजपा नेता के अन्नामलाई ने इस मौके पर एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता अब बदलाव चाहती है और वे मौजूदा द्रमुक (डीएमके) सरकार को हटाना चाहते हैं। अन्नामलाई ने भरोसा जताया कि इस बार राज्य में गठबंधन को बड़ी जीत मिलेगी और अन्नाद्रमुक के पलानीस्वामी दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए राज्य की द्रमुक सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार केंद्र की योजनाओं को सही से लागू नहीं कर रही है। इससे राज्य की जनता केंद्रीय योजनाओं के लाभ से वंचित रह रही है। पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार बिचौलियों को खत्म कर सीधा जनता के खातों में पैसा भेज रही है।

तमिलनाडु में एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है और वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। इस बार मुकाबला मुख्य रूप से द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन और भाजपा-अन्नाद्रमुक के एनडीए गठबंधन के बीच माना जा रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके के मैदान में आने से चुनाव त्रिकोणीय होने की संभावना भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: BJP के बाहरी CM: सम्राट चौधरी ही नहीं, इन राज्यों में भी दूसरे दलों से आए चेहरों को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed