सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union-cabinet-meeting-today-ministers-to-present-two-year-report-card-pm-modi

PM Modi: पीएम मोदी ने आज बुलाई अहम बैठक; कैबिनेट में बदलाव और पेट्रोल-गैस को लेकर हो सकता बड़ा फैसला

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Devesh Tripathi Updated Thu, 21 May 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
सार

पीएम मोदी के पश्चिम एशिया में जारी संकट और उसके आर्थिक प्रभावों का जिक्र करने की संभावना है और वह मंत्रालयों तथा विभागों को निर्देश दे सकते हैं कि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए किस तरह से आगे बढ़ा जाए। सूत्रों ने बताया कि बैठक में ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, विमानन, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है।

Union-cabinet-meeting-today-ministers-to-present-two-year-report-card-pm-modi
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पांच देशों के दौरे से वापस आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कैबिनेट बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके नतीजों तथा भविष्य की योजनाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्रियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच, यह इस वर्ष कैबिनेट की पहली पूर्ण बैठक होगी।




यह बैठक शाम पांच बजे होगी, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक का प्रमुख एजेंडा कैबिनेट में फेरबदल है। साथ ही मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई सामाजिक योजनाओं को लागू करने और उनका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर भी चर्चा हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM मोदी का 5 देशों का दौरा पूरा: रोम से स्वदेश रवाना; बोले- आतंक वित्तपोषण के खिलाफ इटली का सहयोग वैश्विक नजीर
विज्ञापन
Trending Videos


क्या होगा बैठक का एजेंडा?
पीएम मोदी के पश्चिम एशिया में जारी संकट और उसके आर्थिक प्रभावों का जिक्र करने की संभावना है और वह मंत्रालयों तथा विभागों को निर्देश दे सकते हैं कि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए किस तरह से आगे बढ़ा जाए। सूत्रों ने बताया कि बैठक में ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, विमानन, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है।

पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के कुछ ही समय बाद, मोदी ने सभी संबंधित पक्षों को निर्देश दिया था कि वे नागरिकों और इससे प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को कम करने के लिए हर संभव कदम उठाएं।

ये भी पढ़ें: Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर केंद्र अलर्ट, सूत्रों का दावा- भारत में अब तक कोई मामला नहीं

आमजन को फायदा पहुंचाने पर होगी चर्चा
बैठक में आम लोगों के फायदे के लिए सभी क्षेत्रों में सुधार लाने की सरकार की प्राथमिकता पर भी चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले अगले 10 वर्षों के लिए सुधार की प्राथमिकताओं की रूपरेखा पेश करते हुए कहा था कि उनकी सरकार की रिफॉर्म एक्सप्रेस ने व्यवस्थागत बदलाव लाए हैं और आम नागरिकों को काफी हद तक लाभ पहुंचाया है। यह बैठक प.बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जबर्दस्त जीत के बाद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed