कई दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आखिरकार बारिश ने राहत पहुंचाई है। शनिवार रात से चल रही हवाओं के बाद एनसीआर में आज तड़के जोरदार बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने दिल्ली में शनिवार को भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में चार जुलाई को अच्छी बारिश की संभावना है।
{"_id":"5f0161cd8ebc3e42b62d0abd","slug":"weather-forecast-today-news-in-hindi-heavy-rainfall-water-logging-sky-lightning-delhi-ncr-bihar-mumbai-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई में भारी बारिश, समुद्र में हाई टाइड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में भारी बारिश, समुद्र में हाई टाइड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 05 Jul 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
बारिश के बाद पटना की सड़क पर हुआ जल-जमाव
- फोटो : ANI
बिहार के पांच जिलों में वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने की अलग-अलग घटनाओं में शनिवार को 20 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में वज्रपात से 20 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा भोजपुर में नौ लोगों की मौत हुई है। उन्होंने राज्य के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अब तक राज्य में वज्रपात ने 130 लोगों की जान ले ली है। वहीं राजधानी पटना में भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर जल-जमाव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में बारिश की वजह से जल-जमाव हो गया है
- फोटो : ANI
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो मुंबई, ठाणे और कोंकण महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में रविवार को लगातार तीसरे दिन भारी बारिश जारी रही और महानगर के कुछ निचले इलाकों में जल-जमाव हो गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शहर और उपनगरों में अगले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है।
मुंबई में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है
- फोटो : ANI
मध्य मुंबई में हिंदमाता, और पूर्वी उपनगरों के चेंबूर सहित शहर के कुछ निचले इलाकों में भारी वर्षा हुई। ठाणे जिले और कोंकण क्षेत्र में सिंधुदुर्ग सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई। विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, आईएमडी ने कहा, क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले तीन घंटों के दौरान तीव्र से बहुत तीव्र वर्षा होने की चेतावनी दी है। मुंबई में भारी बारिश और जलभराव के बीच समुद्र में हाई टाइड की लहरें उठीं। मुंबई में पहले ही चेतावनी जारी की गई थी कि आज दोपहर 12.23 बजे समुद्र में 4.63 मीटर तक लहरें उठ सकती हैं।
विज्ञापन
भोपाल में भारी बारिश हुई
- फोटो : ANI
इसके अलावा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी आज तेज बारिश हुई। वही भारतीय मौसम विभाग ने कहा, 'मानसून गर्त अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में है। इसके प्रभाव के तहत, अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी रूप से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान अलग-थलग पड़े क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।'
Madhya Pradesh's Bhopal receives heavy rainfall pic.twitter.com/g8bvtmMIBj
— ANI (@ANI) July 5, 2020

कमेंट
कमेंट X