सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP MLA Hiran Chatterjee wife accuses him of mental physical torture in FIR News In Hindi

बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप: भाजपा विधायक हिरण चटर्जी के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR; बेटी का भी छलका दर्द

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 23 Jan 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक हिरण चटर्जी अब विवादों में फंस गए हैं। उनकी पत्नी अनिंदिता चटर्जी ने उन पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि हिरण ने कानूनी तलाक लिए बिना दूसरी महिला रितिका गिरी से शादी की। बेटी नियासा ने भी अपने दर्द का इजहार किया।

West Bengal BJP MLA Hiran Chatterjee wife accuses him of mental physical torture in FIR News In Hindi
भाजपा विधायक हिरण चटर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के खडगपुर के विधायक और अभिनेता हिरण चटर्जी के निजी जीवन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उनकी पत्नी अनिंदिता चटर्जी ने उनके खिलाफ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। अनिंदिता का कहना है कि हिरण ने कानूनी तलाक लिए बिना दूसरी महिला रितिका गिरी के साथ संबंध बनाए और कथित रूप से दूसरी शादी कर ली। यह विवाद तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर हिरण और रितिका के कथित विवाह की फोटोग्राफ वायरल हुई।

Trending Videos


अनिंदिता ने कहा कि 11 दिसंबर 2000 से उनका विवाह हुआ है और बेटी नियासा के सामने यह स्थिति बहुत शर्मनाक और मानसिक तनावपूर्ण रही। उन्होंने बताया कि वे बेटी और परिवार की खातिर लंबे समय तक चुप रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनंदपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
बता दें कि अनिंदिता ने शुक्रवार को आनंदपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि वायरल तस्वीरों में हिरण चटर्जी को दूसरी महिला रितिका गिरी (मॉडल) के साथ 'तिलक' लगाकर और कथित शादी की रस्म निभाते देखा गया। अनिंदिता ने अपने 19 वर्षीय बेटी के साथ मीडिया से बात करते हुए बोलीं कि तस्वीरें वायरल होने के बाद दोनों पर समाज में बहुत मानसिक दबाव और अपमान हुआ। उन्होंने कहा कि हिरण ने उन्हें तलाक की कोई नोटिस नहीं दी।

 
ये भी पढ़ें:- 
Explained: क्यों दुनिया के बड़े देश बढ़ा रहे अपना गोल्ड रिजर्व, क्या जारी रहेगी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी?

अनिंदिता बोलीं- हमारी बेटी की स्थिति सोचिए
अनिंदिता ने बताया कि हम शादीशुदा हैं 11 दिसंबर 2000 से। हमारी बेटी की स्थिति सोचिए। मैंने यह सब दर्द सहा लेकिन बेटी और परिवार के लिए चुप रही। अनिंदिता ने यह भी कहा कि हिरण अपने राजनीतिक काम के दौरान पश्चिम मिदनापुर जिले में व्यस्त रहते हैं, लेकिन कभी-कभी परिवार से मिलने आते थे और तब भी उन्होंने कहा था कि रितिका से उनके रिश्ते में कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है।

बेटी का छलका दर्द
इसके साथ ही उनकी बेटी नियासा ने कहा कि उन्हें अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के सामने अपमान का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पिता हमें पहले सूचित क्यों नहीं करते? मैंने यह खबर सोशल मीडिया पर देखी। मेरे पिता केवल मेरी मां के साथ ही शादीशुदा हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस स्थिति से कैसे निपटूं।

ये भी पढ़ें:- Jharkhand: सारंडा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में डेढ़ करोड़ के इनामी समेत 21 नक्सली मार गिराए

पुलिस और रिकिता गिरी का बयान

वहीं पुलिस ने बताया कि एफआईआर गुरुवार को दर्ज की गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, दूसरी महिला रितिका गिरी ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनके बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अनिंदिता को कानूनी तलाक नोटिस भेजा गया था। रितिका ने लिखा, "हम पिछले पांच साल से साथ हैं, और उन्हें सब पता था। मेरी सोशल मीडिया अकाउंट सार्वजनिक है, कुछ भी छुपाया नहीं गया।

अन्य वीडियो


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed