सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Elections 2026 Mamata Banerjee says We are forming the government of Mother Land People

'मां, माटी और मानुष की सरकार बना रहे हैं': रिकॉर्ड वोटिंग के बाद ममता का पहला बयान, कहा- 226 सीटें जीतेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: Rahul Kumar Updated Thu, 30 Apr 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए भाजपा के निर्देश पर एग्जिट पोल के पूर्वानुमान प्रसारित किए गए। उन्होंने भरोसा जताया कि सत्तारूढ़ पार्टी राज्य चुनावों में 294 विधानसभा सीटों में से 226 से अधिक सीटें जीतेगी।

West Bengal Elections 2026 Mamata Banerjee says We are forming the government of Mother Land People
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि मां, माटी और मानुष की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी 226 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से स्ट्रॉग रूम की दिन-रात रखवाली करने के लिए भी कहा है। बता दें कि सीएम ममता ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में मुख्यमंत्री ममता ने जनता को संबोधन करते हुए आभार जताया और चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुए घटनाक्रम पर गंभीर आरोप लगाए। 

Trending Videos


मतदाताओं का जताया आभार
सीएम ममता ने कहा, बंगाल के मां, माटी, मानुष को बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सभी लोग अच्छे से रहे हैं और स्वस्थ रहें। आप सबके प्रति मैं कृतज्ञ हूं क्योंकि इतनी धूप में और इतने अत्याचार झेलकर आप लोगों ने जिस हिसाब से वोट दिया है, उसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करती हूं। मैं अपने कर्मियों का भी आभार जनाती हूं जिन्होंने तमाम अत्याचार को बर्दास्त करके, ना सिर्फ सेंट्रल फोर्स बल्कि यहां के फोर्स का भी अत्याचार सहन करके अपने काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मतगणना के दिन मेरी प्रेस वार्ता तक काउंटिग टेबल पर रहें कार्यकर्ता'
 सीएम ममता ने आगे कहा, मैं जब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस न कर लूं, काउटिंग एरिया को छोड़कर कोई न जाए। यह भी ध्यान रखना है कि ईवीएम की काउंटिंग के बाद उसका डाटा कम्प्यूटर में सही लिखा जा रहा है कि नहीं। ऐसा भी हो सकता है कि टीएमसी के नंबर भाजपा में जोड़ दिए जाएं।


'केंद्रीय बल भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं'
उन्होंने कहा, भारत सरकरार की पूरी मशीनरी, प्रधानमंत्री-गृह मंत्री से लेकर 19 भाजपा शासित राज्यों के नेताओं ने बंगाल के लोगों को कब्जाने की कोशिश की। मैं यह बताती हूं कि मतदाता पेटी में वोट जब्त हो गए हैं। मैं बहुत निश्चित होकर बोल रही हूं कि जो टीवी पर दिखा रहा है वो सब पैसों का खेल है। मैं स्पष्ट रूप से बोल रही हूं कि 2026 में हम 226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे। लोगों ने जिस तरह वोट दिया है उसके ऊपर मुझे पूरा भरोसा है। भाजपा ने प्रेस के जरिये ये (एग्जिट पोल) कराया है। ये लोग ईडी, सीबीआई के जरिये चमकाते हैं। ममता ने कहा कि अमित शाह के सीधे निर्देश पर पश्चिम बंगाल चुनावों के दौरान केंद्रीय बल भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं।


 '2026 में तृणमूल कांग्रेस 226 सीट का आंकड़ा पार करेगी'
उन्होंने कहा, भारत सरकरार की पूरी मशीनरी, प्रधानमंत्री-गृह मंत्री से लेकर 19 बीजेपी शासित राज्यों के नेताओं ने बंगाल के लोगों को कब्जाने की कोशिश की। मैं यह बताती हूं कि मतदाता पेटी में वोट जब्त हो गए हैं। मैं बहुत निश्चित होकर बोल रही हूं कि जो टीवी पर दिखा रहा है वो सब पैसों का खेल है। मैं स्पष्ट रूप से बोल रही हूं कि 2026 में हम 226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे। लोगों ने जिस तरह वोट दिया है उसके ऊपर मुझे पूरा भरोसा है। भाजपा ने प्रेस के जरिये ये (एग्जिट पोल) कराया है। ये लोग ईडी, सीबीआई के जरिये चमकाते हैं।

ये भी पढ़ें:  क्या बंगाल चुनाव में दोबारा वोटिंग होगी?: 77 बूथों पर री-पोल की मांग पर चुनाव आयोग सख्त, होगी मामले की जांच

एग्जिट पोल को ममता ने बताया गलत
सीएम ममता ने कहा, मैं दो दिन से सो नहीं पाई हूं। भाजपा तमात हथकंडे अपनाने के बाद भी लोगों से उनका अधिकार नहीं छीन पाई। यही कारण है कि उन्होंने इसके जरिये (एग्जिट पोल) अंतिम खेल खेला है जिससे हमारे कर्मियों का मनोबल टूट जाए। अगर सच्चाई सामने आई तो शेयर मार्केट धड़ाम हो जाएगा। शेयर मार्केट को सांत्वना देने के लिए ये किया है। यह मेरे को विश्वस्त सूत्रों से पता चला है। पिछले एग्जिट पोल का हवाला देते हुए सीएम ममता ने कहा कि पहले भी 2016 और 2021 में एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। उन्होंने एग्जिट पोल में बीजेपी के पक्ष में दिखाया है। यह एकतरफा दिखाया है। मैं अपने कर्मियों को बोलूंगी कि आज से ही काउंटिंग के लिए पहरा देना शुरू करें। जरूरत पड़ेगी तो मैं भी अपने इलाके में पहरा दूंगी।

'फिर बनेगी मां-माटी, मानुष की सरकार'
ममता ने कहा, एक बात और कहूंगी, सभी लोग शांत रहें और संगठित होकर रहें। दीदी के प्रति और बंगाल के लोगों के प्रति भरोसा रखें। हम अपनी मां, माटी, मानुष की सरकार बनाने जा रहे हैं। हमने आगे भी सरकार बनाई थी और आगे भी हम ही सरकार बनाएंगे।

पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना
उन्होंने कहा, मैं प्रशासन से कहना चाहूंगी कि आप लोगों ने भाजपा के इशारे पर बहुत काम कर लिया। अब काउंटिंग के दिन किसी पर भी हाथ मत डालना। आप लोगों ने बहुत पीटा है, अब नहीं। बंगाल आप लोगों का नहीं है। बंगाल यहां के मां-माटी, मानुष के लोगों का है। बंगाल के लोग बाहरी लोगों का समर्थन नहीं करते। बूथ में बीजेपी के तो लोग थे नहीं तो उन्होंने सेंट्रल फोर्स के लोगों को इस काम में लगाया। उन्होंने बीजेपी के एजेंट की तरह काम किया। अमित शाह का सीधा हस्तक्षेप इसमें रहा। जब वोटिंग चल रही थी तो प्रधानमंत्री ने क्यों संबोधन किया। क्या वो बंगाल और यहां की मिट्टी को जानते हैं? कवि नजरुल, नेताजी, राजा राम मोहन, विद्यासागर को जानते हैं? वो किसी को नहीं जानते। सिर्फ विरोध में प्रचार करो। जिन लोगों ने बीजेपी से पैसे लिए, उन्होंने बहुत गलत किया, लेकिन याद रखें कि हम आपके साथ कुछ गलत नहीं करेंगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed