फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   John Abraham will not shoot in Pokhran

पोकरण में नाराज हुए जॉन अब्राहम, नहीं करेंगे फिल्म की शूटिंग

Fri, 16 Jun 2017 03:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
John Abraham will not shoot in Pokhran
जैसलमेर में जॉन अब्राहम - फोटो : amar ujala
जैसलमेर के पोकरण में परमाणु परीक्षण तथा उससे जुड़े पहलुओं पर बनाई जा रही फिल्म की शूटिंग असामाजिक तत्वों की करतूत के चलते थम गई है। पोकरण में चल रही शूटिंग के दौरान बृहस्पतिवार रात असामाजिक तत्वों द्वारा फेंके गए पत्थर से नाराज होकर अभिनेता जॉन अब्राहम व फिल्म यूनिट ने शूटिंग को रदद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, परमाणु—द स्टोरी आॅफ पोकरण फिल्म की शूटिंग दो दिन पूर्व पोकरण कस्बे में प्रारंभ हुई। पिछले एक सप्ताह से फिल्म शूटिंग की तैयारियां चल रही थी और बृहस्पतिवार से शुरू हुई शूटिंग में अभिनेता जॉन अब्राहम भी पोकरण पहुंचे। पोकरण कस्बे में टेलीफोन बूथ पर जॉन अब्राहम का शूट फिल्माया जा रहा था। तभी शूटिंग के दौरान अचानक किसी असामाजिक तत्व ने एसटीडी बूथ पर पत्थर फेंक दिया। रात्रि में अंधेरा होने के कारण करतूत करने वाले की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार सुबह अभिनेता जॉन अब्राहम व फिल्म यूनिट ने पोकरण कस्बे में शूटिंग नहीं करने का निर्णय ले लिया। गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह तक पोकरण के बाजारों व गलियों में शूटिंग होना प्रस्तावित थी, लेकिन इस घटनाक्रम के बाद शूटिंग पर विराम लगा दिया गया है। जानकारी के अनुसार अब पोकरण फोर्ट और जैसलमेर के बाजारों में ही फिल्म की शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed