{"_id":"5934f9fc4f1c1b931f9c77c7","slug":"people-in-jodhpur-dumping-their-garbage-from-audi-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी ऑडी-फॉर्च्यूनर से डंपिग यार्ड तक कचरा खुद ही पहुंचा रहे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी ऑडी-फॉर्च्यूनर से डंपिग यार्ड तक कचरा खुद ही पहुंचा रहे हैं लोग
Mon, 05 Jun 2017 01:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एक आॅडी कार के पीछे डस्बिन लगाते इस पहल को शुरु करने वाले मोहम्मद युसुफ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत जोधपुर के एक मोटर गैराज चलाने वाले ने अनूठी पहल की है। गली मोहल्ले में कूड़े कचरे के ढेर देखकर गैराज मालिक मोहम्मद युसुफ ने पहले तो खुद एक तरकीब निकाली। युसुफ ने अपनी गाड़ी पर अस्थाई डस्टबिन लगा दिया और घर का कचरा उठाकर घर से गैराज जाते समय कार में लगी अस्थाई डस्टबिन मे भरकर ले जाता और रास्ते में डंपिंग यार्ड में खाली कर देते।
लोगों को भी एेसे जोड़ा इस मिशन से
2 of 5
युसुफ के आग्रह पर कमला नेहरु नगर के लोगों ने अपनी कारों के पीछे डस्टबिन लगा लिए
- फोटो : amar ujala
यही नहीं युसुफ ने इसको लेकर अपने इलाके कमला नेहरू नगर के लोगों से भी आग्रह किया और सभी को अपनी कार के पीछे अस्थाई डस्टबिन लगाने का आग्रह किया, लेकिन मंहगी लग्जरी कारों पर डस्टबिन लगाने को लोग राजी नहीं हुए, लेकिन युसुफ ने हार नहीं मानी तो लगातार लोगों को इसे लेकर प्रेरित करता रहा। इसका नतीजा यह हुआ कि इलाके के लोगों को भी युसुफ की बात समझ में आ गई और उन्होंने भी अपनी लग्जरी कारों में अस्थाई डस्टबिन लगा दिया।
सफाई न लगे छोटा काम इसलिए शामिल की एेसी गाड़ियां
3 of 5
लग्जरी कारों पर बंधे डस्टबिन
- फोटो : amar ujala
इसके बाद मंहगी लग्जरी कारों के मालिक युसुफ की बात से इतने प्रेरित हुए कि मंहगी से महंगी और लग्जरी ऑडी जैसी कारों पर भी डस्टबिन लगा दिया और अपने घर का कचरा इस डस्टबिन में भरकर ले जाने लगे और रास्ते में जहां भी डंपिंग यार्ड आता है, कचरा खाली कर देते है। लोगों के अनुसार सफाई किसी को छोटा काम नहीं लगे इसके लिए उन्होंने ऐसी कारों पर भी डस्टबिन लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अच्छे काम में हर स्तर के लोग दे रहे हैं सहयोग
4 of 5
स्वच्छता का संदेश देती लग्जरी कारें
- फोटो : amar ujala
युसुफ की इस पहल का नतीजा है कि आज इलाके में रहने वाले चिकित्सक, व्यापारी, शिक्षाविद्ध, अधिवक्ता भी उनके मिशन से जुड़े गए। यहीं नहीं युसुफ ने कई ऑटो चालकों को भी इससे जोड़कर इलाके को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने की अपनी अनूठी मुहिम चल रहे है।
विज्ञापन
शहर में आकर्षण का केंद्र भी बनीं ये 30 लग्जरी कारें
5 of 5
जोधपुर
- फोटो : amar ujala
अब तक युसुफ की इस मुहिम से करीब 30 लग्जरी गाड़ियों के मालिक जुड़ गए हैं जिनमें डॉक्टर्स, बिजनेसमैन आदि लोग शामिल हैं। कमला नेहरु नगर से निकलकर जब भी ये गाड़ियां शहर की सड़कों पर निकलती हैं तो इनके लग्जरी होने से ज्यादा आकर्षक इनके पीछा लगा डस्टबिन लोगों की नजरों में आता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।