फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   High alert in the Valley following the Kulgam attack.

कुलगाम हमले के बाद घाटी में हाई अलर्ट: आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन तेज, एलजी का बड़ा एक्शन प्लान

Sat, 01 Aug 2026 07:39 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क कुलगाम
अमर उजाला, नेटवर्क कुलगाम Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 01 Aug 2026 07:39 PM IST
सार

कुलगाम में दो प्रवासी मजदूरों की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। एलजी मनोज सिन्हा ने सुरक्षा समीक्षा बैठक कर आतंकियों के खिलाफ सटीक अभियान और प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
High alert in the Valley following the Kulgam attack.
कुलगाम आतंकी हमला - फोटो : बासीत जरगर

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में दो प्रवासी मजदूरों की आतंकी हमले में हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पूरे दक्षिण कश्मीर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जबकि घाटी के अन्य संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच और लोगों की तलाशी भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

High alert in the Valley following the Kulgam attack.
कुलगाम आतंकी हमला - फोटो : बासीत जरगर

एलजी ने की उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ सटीक और प्रभावी अभियान तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए लागू मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की व्यापक समीक्षा करने को कहा।

High alert in the Valley following the Kulgam attack.
कुलगाम आतंकी हमला - फोटो : बासीत जरगर

मुख्यमंत्री ने किया 10-10 लाख रुपये की सहायता का एलान
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए मृतक दोनों मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। यह राशि जिला प्रशासन द्वारा पहले घोषित 6-6 लाख रुपये की तत्काल सहायता के अतिरिक्त होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या बेहद दुखद और अमानवीय है तथा सरकार पीड़ित परिवारों के साथ हर कदम पर खड़ी है।

विज्ञापन

High alert in the Valley following the Kulgam attack.
कुलगाम आतंकी हमला - फोटो : बासीत जरगर
हमले की जांच की उठी मांग
नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि इस हमले के पीछे कौन लोग हैं। उन्होंने हमले के समय को लेकर भी सवाल उठाए।

High alert in the Valley following the Kulgam attack.
कुलगाम आतंकी हमला - फोटो : बासीत जरगर

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने इस घटना को सुरक्षा व्यवस्था में चूक का परिणाम बताते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद ऐसी घटना होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने भी मामले की गहन जांच कराने की मांग की।

High alert in the Valley following the Kulgam attack.
कुलगाम आतंकी हमला - फोटो : बासीत जरगर

सभी दलों ने की हमले की निंदा
कश्मीर के प्रमुख धार्मिक नेता मीरवाइज उमर फारूक सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी कुलगाम हमले की कड़ी निंदा की है। नेताओं ने इसे अमानवीय और कायराना हरकत बताते हुए हिंसा समाप्त करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

High alert in the Valley following the Kulgam attack.
कुलगाम आतंकी हमला - फोटो : बासीत जरगर

शुक्रवार देर शाम कुलगाम के केलम इलाके स्थित एक ईंट-भट्ठे पर आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो प्रवासी मजदूरों दीपक रात्रे और भूपेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और आतंकियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed