फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Ladakh Police has registered zero FIR over alleged objectionable Facebook video targeting Union Home Minister

Leh-Ladakh: अमित शाह से जुड़े आपत्तिजनक फेसबुक वीडियो पर लद्दाख पुलिस का एक्शन, जीरो FIR दर्ज

Sat, 01 Aug 2026 07:04 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क लेह
अमर उजाला, नेटवर्क लेह Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 01 Aug 2026 07:04 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जाने के मामले में लद्दाख पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Ladakh Police has registered zero FIR over alleged objectionable Facebook video targeting Union Home Minister
लद्दाख पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक फेसबुक वीडियो पोस्ट किए जाने के मामले में लद्दाख पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार मामले में सोशल मीडिया पर साझा किए गए कथित वीडियो को लेकर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जीरो एफआईआर किसी भी थाने में दर्ज की जा सकती है, भले ही घटना का क्षेत्र उस थाने के अधिकार क्षेत्र में न आता हो। बाद में इसे संबंधित थाने को जांच के लिए भेजा जाता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में तथ्यों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर योगेश परमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि फेसबुक पर साझा किए गए वीडियो में केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक, भड़काऊ और आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाली टिप्पणियां की गई हैं।

शिकायत में कहा गया है कि वीडियो की सामग्री सार्वजनिक शांति और सामाजिक सद्भाव को प्रभावित कर सकती है और लोगों के बीच विरोध फैलाने की आशंका है।

पुलिस ने बताया कि घटना का अधिकार क्षेत्र कर्नाटक के मैसूर शहर के देवराजा थाना क्षेत्र में आता है। इसलिए लद्दाख पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले को आगे की जांच के लिए संबंधित पुलिस थाने को स्थानांतरित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed