फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bhandaare ka aayojan

Kathua News: नाग मंदिर मघयार एवं चंडी माता मंदिर डड्डो में वार्षिक भंडारे का भव्य आयोजन

विज्ञापन
bhandaare ka aayojan
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन



बनी। उपमंडल बनी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों नाग मंदिर मघयार एवं चंडी माता मंदिर डड्डो में रविवार को वार्षिक भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान नाग देवता एवं माता चंडी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।


मंदिर परिसरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा में स्थानीय युवाओं, महिलाओं और मंदिर समिति के सदस्यों ने पूरे समर्पण और सेवा भाव के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन



शनिवार रात्रि को आयोजित भव्य जागरण में प्रसिद्ध भजन मंडलियों द्वारा माता के भजनों और भगवान नाग देवता की महिमा का गुणगान किया गया। पूरी रात चले भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे और जय माता दी तथा जय नाग देवता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed