{"_id":"6a6fa3510d1c7c8cf3091878","slug":"guru-ravidas-jayanty-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-134759-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गुरु रविदास जयंती पर मंडल अध्यक्षों को सौंपे गए पवित्र कलश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गुरु रविदास जयंती पर मंडल अध्यक्षों को सौंपे गए पवित्र कलश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कठुआ की ओर से रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास जन्मस्थली से लाई गई पावन मिट्टी से भरे कलश जिले के सभी मंडल अध्यक्षों को भेंट किए गए। इन कलशों को संबंधित मंडलों के गुरु रविदास मंदिरों में स्थापित किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष उपदेश अन्दोत्रा ने मंडल अध्यक्षों को कलश सौंपते हुए कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज को समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आयोजन समरसता संकल्प अभियान के जिला प्रभारी निगेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि पावन मिट्टी से भरे इन कलशों की स्थापना विभिन्न गुरु रविदास मंदिरों में कर संत की शिक्षाओं और सामाजिक समरसता के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव रेखा कुमारी, जिला उपाध्यक्ष राजिंदर बक्शी, जिला सचिव रविंदर पठानिया, विनोद कुमार, जिला टोली सह-प्रभारी अशोक जसरोटिया, राकेश देव, संजना जम्वाल तथा विभिन्न मंडलों के प्रभारी एवं पदाधिकारी माैजूद थे।