{"_id":"6a6fa2f2c3f17c57b704292d","slug":"lepard-seen-news-kathua-news-c-201-1-knt1004-134763-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लाखड़ी में शावकों के साथ दिखी मादा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लाखड़ी में शावकों के साथ दिखी मादा तेंदुआ, दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामकोट। पंचायत लाखड़ी के वार्ड नंबर 4 में तेंदुए के साथ उसके चार शावकों को देखे जाने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की ओर से वन्य जीव विभाग को सूचित किया गया।
इसके बाद संबंधित विभाग की रविवार सुबह क्षेत्र में टीम पहुंची और बरसात के इस मौसम में सतर्कता बरतने की अपील की गई। वन्य जीव विभाग की ओर से रतन चंद और उनकी टीम ने ग्रामीणों को तेंदुआ देखने पर विभाग को सूचित करने की अपील की। इस दौरान मौके पर वन्य जीव विभाग गार्ड रतन सिंह और हरदेव सिंह, समाजसेवी महेंद्र सिंह मनकोटिया और गांव के कई युवा मौजूद रहे। महेंद्र सिंह मनकोटिया ने विभाग की त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में पिंजरे लगाने की मांग की है ताकि तेंदुए को सुरक्षित पकड़ा जा सके।