फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cricket match news

Kathua News: जीडीसी कठुआ इलेवन बनी ने यंग गन इलेवन को आठ विकेट से हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
cricket match news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पहली कठुआ क्रिकेट लीग का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में जीडीसी कठुआ इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यंग गन इलेवन को 8 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।

सरकारी डिग्री कॉलेज कठुआ के मैदान में खेले गए फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग गन इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 169 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से लड्डा ने 43 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रितिक ने 29 और राहुल चौधरी ने 26 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में जीडीसी इलेवन की ओर से ननव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि ऋषभ भार्गव ने 3 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीडीसी कठुआ इलेवन ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और महज 15.2 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। ध्रुव ने नाबाद 66 रन, धनवीर ने 54 रन, जबकि ननव ने तेजतर्रार 24 रनों की पारी खेली। अंत में राहुल सिंह ने 3 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। फाइनल मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले ननव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ध्रुव को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के साथ-साथ बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी मिला। वहीं कठुआ ब्लास्टर्स इलेवन के साहिल को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट 99
खेलों से युवाओं को जोड़ने का प्रशासन कर रहा प्रयास
समापन समारोह में उपायुक्त राजेश शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करते हुए बताया कि इस पहली क्रिकेट लीग में 35 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों की 24 टीमों ने हिस्सा लिया, जो जिले में खेल प्रतिभा और युवाओं के उत्साह का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। आने वाले समय में जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट सहित कई अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed