{"_id":"699f5987a199d2f2680eb9bc","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-10-jam1028-845954-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: न्याय की राह पर बढ़े प्रदेश के युवा, ज्यूडिशियल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: न्याय की राह पर बढ़े प्रदेश के युवा, ज्यूडिशियल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
सिविल जज परीक्षा में पहला रैंक हासिल करने वाले पथवाल गांव के अंशुल का परिवार ने हार के साथ किया
विज्ञापन
- वकील का बेटा बना सिविल जज, हीरानगर की बेटी ने बढ़ाया कस्बे का मान
- मंगलवार को जारी हुए जम्मू-कश्मीर सिविल सर्विसेज (ज्यूडिशियल) के नतीजों से इलाके में जश्न
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मंगलवार रात घोषित जम्मू-कश्मीर सिविल सर्विसेज (ज्यूडिशियल) परीक्षा के परिणामों में प्रदेश के युवाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। खास तौर पर कठुआ हीरानगर और आसपास के क्षेत्रों से आए अभ्यर्थियों की सफलता ने पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बना दिया है। बेहतर रैंक के साथ युवाओं के सिविल जज बनने का रास्ता साफ होने से क्षेत्रवासियों में गर्व और खुशी देखी जा रही है।
पथवाल निवासी अंशुल शर्मा ने परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर सिविल जज बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनके पिता कुलदीप राज शर्मा हीरानगर मुंसिफ कोर्ट में अधिवक्ता हैं। बेटे की सफलता पर उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि उनकी संतान उनसे आगे बढ़े, और उनके बेटे ने यह सपना पूरा कर दिखाया है। अंशुल की मां, जो पेशे से शिक्षिका हैं, भी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं और घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
अंशुल शर्मा ने बताया कि उनका शुरू से ही न्यायाधीश बनने का लक्ष्य था। उन्होंने जम्मू के लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की और वर्तमान में जम्मू विश्वविद्यालय के लॉ विभाग से एलएलएम कर रहे हैं, जो अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 की परीक्षा में पारिवारिक कारणों से तैयारी पूरी नहीं हो पाई थी, लेकिन निराश होने के बजाय उन्होंने मेहनत जारी रखी, जिसका नतीजा इस बार शीर्ष रैंक के रूप में सामने आया। जम्मू के संजय नगर के सेक्टर-एक निवासी राजेश महाजन की बेटी तानिया महाजन ने भीपरीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार ने खुशी जताई है। परिवार का कहना है कि तानिया की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प अन्य अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हीरानगर की बेटी दीक्षा शर्मा ने बढ़ाया मान
इसी परीक्षा में हीरानगर कस्बे के वार्ड नंबर नौ की रहने वाली दीक्षा शर्मा ने आठवां स्थान हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। दीक्षा के पिता वीरेंद्र कुमार बिजली विभाग में कार्यरत हैं। बेटी की सफलता पर उन्होंने इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। दीक्षा की मां ने इस उपलब्धि का श्रेय कुलदेवी को देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा अपनी बेटी की मेहनत और काबिलियत पर भरोसा था। दीक्षा शर्मा ने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण कर मिसाल कायम की है। उन्होंने लॉ में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है और वर्तमान में जम्मू विश्वविद्यालय से इसी विषय में मास्टर्स कर रही हैं। दीक्षा ने युवाओं से कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार जारी रहे, तो सफलता जरूर मिलती है।
Trending Videos