{"_id":"699f5a3f76beb4272d01d92f","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129465-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हीरानगर और बिलावर की टीमें खेलेंगी फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हीरानगर और बिलावर की टीमें खेलेंगी फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला प्रशासन कठुआ ने समाज कल्याण विभाग के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित ओपन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में खेले गए। बुधवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद सब-डिवीजन हीरानगर और सब-डिवीजन बिलावर की टीमों ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
सब-डिवीजन हीरानगर और सब-डिवीजन बनी के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें सब-डिवीजन बनी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित ओवरों में 89 रन बनाए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी सब-डिवीजन हीरानगर ने शुरू से अक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 12.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर जीत अपने नाम कर ली। दूसरे सेमीफाइनल सब-डिवीजन बिलावर ने सब-डिवीजन बसोहली को 67 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर डीसी राजेश शर्मा ने विजेता टीमों को बधाई दी और खिलाड़ियों के अनुशासन, खेल भावना और प्रतिस्पर्धी जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को सकारात्मक मंच प्रदान करते हैं और नशा मुक्त भारत अभियान को मजबूती देते हैं। इस अवसर पर एडीसी कठुआ विश्वजीत सिंह, मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर और जिला समाज कल्याण अधिकारी वरुण चौधरी भी उपस्थित रहे।
Trending Videos