{"_id":"699f59fc5b896b3b6207351c","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129444-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अवैध खनन पर कसा शिकंजा, 17 वाहन किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अवैध खनन पर कसा शिकंजा, 17 वाहन किए जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को 17 वाहन (16 डंपर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली) को जब्त किया है। पहली कार्रवाई में थाना राजबाग पुलिस टीम ने एसएचओ इंस्पेक्टर सुशील शर्मा, प्रभारी पुलिस पोस्ट मढ़ीन और चड़वाल के नेतृत्व में गश्त के दौरान 12 डंपर जब्त किए गए। ये वाहन बिना अनुमति निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए।
दूसरी कार्रवाई में थाना बसोहली पुलिस टीम ने एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में एक डंपर (जेके08जे-9489) और पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया। तीसरी कार्रवाई में घाटी पुलिस पोस्ट प्रभारी की टीम ने क्षेत्र से तीन डंपर (जेके08एम-7630, जेके09डी-8337 और जेके09ई-1368) जब्त किए। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर भूविज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ को सौंप दिया है। संवाद
Trending Videos