{"_id":"699f5a6cdd7097b868038159","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129453-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बलिदान हुए सेना के जवानों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बलिदान हुए सेना के जवानों को दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त सैनिक चुनाव प्रक्रिया को लेकर जानकारी देने के बाद भारत मां का जयघोष लगाते हुए
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन ने की मासिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को मासिक बैठक का आयोजन किया। एसोसिएशन के उपचेयरमैन सेवानिवृत्त कर्नल वीपी शर्मा की अध्यक्षता में जंगलोट मोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
बुधवार को आयोजित बैठक से पूर्व एसोसिएशन की परंपरा के अनुसार बलिदान हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बैठक के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने वॉर मेमोरियल के निर्माण, ईसीएचएस में दवाइयों की समस्या, वरिष्ठ नागरिकों को समाज में मिलने वाले सम्मान के साथ जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालीबड़ी चौक पर लगने वाले जाम की समस्या उठाई। सदस्यों ने समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों से संज्ञान लेने की अपील की।
कर्नल वीपी शर्मा ने कहा कि हम भले ही सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं लेकिन एक सैनिक की ही भांति समस्याओं से लड़ने के लिए एकजुट रहना होगा। बैठक में एसोसिएशन के सलाहकार कैप्टन सूरज सिंह, महासचिव कैप्टन प्रेम कुमार, सचिव कैप्टन पवन कुमार शर्मा के अलावा कैप्टन नसीब सिंह, कैप्टन स्वर्ण सिंह, कैप्टन देव राज, कैप्टन महात्म सिंह, सुबेदार मेजर रोमल सिंह, कैप्टन ज्ञान सिंह, सूबेदार मेजर सागर सिंह और हवलदार ताराचंद मौजूद रहे।
Trending Videos