सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: हिफ्ज-ए-कुरान पूरा करने पर 10 छात्राओं की दस्तारबंदी

विज्ञापन
jammu kashmir news
कार्यक्रम में उप​स्थित लोग।  - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। किया गया। मदरसे के प्रधानाचार्य मौलवी मोहम्मद दीन की अध्यक्षता में आयोजित इस धार्मिक सम्मेलन में मदरसे की 10 छात्राओं की हिफ्ज-ए-कुरान पूरा करने पर दस्तारबंदी की गई। शनिवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सैय्यद अमीरूल कादरी मुम्बई, सैय्यद वारिस हुसैन शाह राजोरी, मौलाना मजीद हुसैन बरेली, पीर शकील बारिद हुसैन राजोरी, पीर मुफ्ती शकील सकल्फी जम्मू सहित कठुआ के आसपास की मस्जिदों के मौलवियों ने शिरकत की।
Trending Videos

कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ो लोगों को पवित्र कुरान की महत्ता पर प्रकाश डाला। बताया कि यह अल्लाह की सबसे बड़ी नेमत है, जो समाज में शांति, सद्भाव और न्याय का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने लोगों से कुरान की शिक्षाओं का पालन करने और सामाजिक बुराइयों से बचने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि यह मदरसे का वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें कुरान की रोशनी में समाज को अमन और भाईचारे का पैगाम दिया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही है कि हिंदुस्तान में रहते हुए सभी लोग चाहे हिंदू हों, मुसलमान हों, सिख हों या ईसाई आपस में हाथ मिलाकर, प्यार और मोहब्बत के साथ रहें। यही कुरान का पैगाम है और यही हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि हर धर्म और समुदाय को अपने-अपने संस्कार और संस्कृति को आगे बढ़ाने का अधिकार है और इसी विविधता में हमारी ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed