सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: साहसिक पर्यटन का केंद्र बनेगा सरथल, स्कीइंग का भी ले सकेंगे लुत्फ

विज्ञापन
jammu kashmir news
सरथल में मैदान को स्नो फे​स्टिवल के लिए किया जा रहा तैयार। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। बनी और भद्रवाह के बीच बर्फ से लकदक पहाड़ी विशालकाय वादी सरथल में रविवार को स्नो फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह फेस्टिवल अब जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग के वार्षिक कैलेंडर में शामिल कर लिया गया है। प्रसिद्ध पटनीटॉप विंटर कार्निवल और भद्रवाह स्नो फेस्टिवल की तरह ही हर साल पर्यटन विभाग इसे अब नए आयाम देने की योजना पर काम शुरू कर चुका है।
Trending Videos


फेस्टिवल स्थल पर दो से ढाई फुट तक जमी बर्फ को हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। साथ ही भद्रवाह-सरथल मार्ग को खोलने के लिए भी युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो। समारोह में उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने जा रहे हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद डार भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेस्टिवल में स्थानीय लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में सोनाली डोगरा और बिशन दास जैसे लोकप्रिय कलाकार मुख्य आकर्षण रहेंगे। इनके साथ अन्य स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस बार फेस्टिवल में पहली बार स्कीइंग का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए रामबन से प्रशिक्षित युवाओं को बुलाया जाएगा, जिन्होंने स्कीइंग का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। यह पहल स्थानीय युवाओं को रोमांचक खेलों से जोड़ने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

जम्मू-कश्मीर पर्यटन निदेशक विकास गुप्ता ने बताया कि सरथल स्नो फेस्टिवल को वार्षिक कैलेंडर में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल पटनीटॉप और भद्रवाह की तरह हर साल आयोजित होगा और धीरे-धीरे इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। फेस्टिवल से न केवल स्थानीय लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पर्यटन गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed