{"_id":"6987899b31e2cb3a3d0f4eb5","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-128905-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कोर्ट रोड और स्टेडियम मार्ग पर गड्ढे हादसों को दे रहे न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कोर्ट रोड और स्टेडियम मार्ग पर गड्ढे हादसों को दे रहे न्योता
विज्ञापन
कठुआ में कोर्ट रोड पर बने गड्ढे।
- फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। शहर के व्यस्त मार्ग कोर्ट रोड, स्टेडियम रोड के अलावा शहीदी चौक और मुखर्जी चौक के बीच तारकोल उखड़ने से बने गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। बीते वर्ष बरसात के बाद इन गड्ढों के भरने के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से मुहिम चलाई गई थी लेकिन किन्हीं कारणों से तीनों स्ट्रेच को छोड़ दिया गया।
समय के साथ तारकोल उखड़ने से यह गड्ढे अधिक बड़े और गहरे होते जा रहे हैं। इससे वाहन चालकों को खासकर दो पहिया वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है। वर्तमान में कोर्ट मार्ग पुरानी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल चौक से लेकर गुज्जर हॉस्टल तक सड़क की स्थिति और भी दयनीय होती जा रही है। इससे स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए वहां से निकलना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि पिछले कई महीने से खस्ताहाल सड़कों के कारण रात में कई बार मोटरसाइकिल सवार बाल-बाल बचे हैं। अगर थोड़ी सी भी बारिश हो जाती है तो कोर्ट मार्ग गुज्जर हॉस्टल के नजदीक पानी जमा हो जाता है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दरअसल पिछले कई महीने से इस सड़क पर तारकोल न बिछने से और बंद पड़ी नालियों का पानी सड़क के बीचोबीच बहने लगता है। इससे राहगीरों को अक्सर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं, स्टेडियम मार्ग पर ही राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के अलावा जिले का सबसे बड़ा खेल मैदान है। इस मार्ग पर कई जगह खासकर शहीद भगत सिंह पार्क और जिला पुलिस लाइन के बाहर कई जगहों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट
शहर की खस्ताहाल सड़कों को ठीक करने की विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार की ओर से लगभग साढ़े 10 लाख की राशि भी आवंटित की गई है। इससे इन मार्गों के अलावा शहर से सभी मुख्य सड़क के गड्ढों को जल्द भरा जाएगा। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक सभी सड़कों को ठीक किया जाएगा।
-अविनाश गुप्ता, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग
Trending Videos