{"_id":"69921eb35c78ff690c081515","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129138-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तस्करी कर ले जाई जा रही 12 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तस्करी कर ले जाई जा रही 12 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में लगातार होने वाली कार्रवाई के बावजूद खैर की लकड़ी की अवैध तस्करी का सिलसिला जारी है। ताजा मामला मंगलूर क्षेत्र से सामने आया है। रविवार तड़के वन विभाग की टीम ने कार्रवाई काे अंजाम देते हुए तस्करी कर ले जाई जा रही 12 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की।
विभाग के अनुसार यह पूरी कार्रवाई जसरोटा फॉरेस्ट रेंज के रेंज ऑफिसर मुनीश गुप्ता की निगरानी तथा डीएफओ कठुआ अंकित सिन्हा के समग्र पर्यवेक्षण में की गई। इसमें गांव कोंगनी के पास बीट मस्तगढ़ अधिकारी गंदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ तड़के लगभग साढ़े चार बजे एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोका। उक्त वाहन की जांच के दौरान 12 क्विंटल खैर की लकड़ी लदी पाई गई जिसे तस्करी कर ले जाया जा रहा था। इसके बाद वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई करते वाहन को लकड़ी सहित जब्त कर लिया गया। इस मामले में भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार खैर की लकड़ी की अवैध तस्करी लंबे समय से कठुआ और आसपास के इलाकों में चिंता का विषय रही है। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि अवैध कटाई और तस्करी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई करने गई वनकर्मियों की टीम में संजय शर्मा, विक्रम सिंह, मोहिंदर पाल, संजय सिंह और नरेश कुमार शामिल रहे।
Trending Videos