सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: भारतीय युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करते भारतीय युवा कांग्रेस कार्यक - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। दिल्ली में आयोजित इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंपेक्ट समिट-2026 के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाले भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किए जाने का पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है। रविवार को कठुआ के श्री परशुराम जी चौक पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और भाजपा सरकार पर देश के लोगों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
Trending Videos




युवा कांग्रेस नेता निखिल शर्मा ने कहा कि यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है कि हम उन नीतियों और फैसलों के खिलाफ आवाज उठाएं जो देश और युवाओं के हित में नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विदेशी कंपनियों और तकनीकी सौदों के नाम पर देश को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया, लेकिन इसके जवाब में उन पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।



शर्मा ने आगे कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि सरकार ऐसे व्यापारिक समझौते कर रही है जिनसे किसानों और आम जनता का नुकसान होगा। उन्होंने अमेरिका और चीन के साथ किए जा रहे सौदों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह देश के हित में नहीं है और इससे हमारे किसानों की आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं को दो करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था, लेकिन आज हालात बिल्कुल विपरीत हैं।



प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनहित के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में भाजपा को सत्ता से बाहर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed