{"_id":"699b4e87751448476401a694","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-129362-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नशे के खिलाफ एकजुट हुए बकराक गांव के लोग, डंडे लेकर दे रहे पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नशे के खिलाफ एकजुट हुए बकराक गांव के लोग, डंडे लेकर दे रहे पहरा
विज्ञापन
नशे के करोबार से लड़ने के लिए लाठी डंडे लेकर खड़े बकराक गांव के लोग
- फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। राजबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बकराक गांव के ग्रामीणों ने बच्चों को नशे से बचाने और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। ग्रामीण हाथ में डंडे लेकर नशे के कारोबार में संलिप्त तस्करों के खिलाफ दिन रात पहरा दे रहे हैं। बीते शनिवार को ग्रामीणों ने इलाके में घूम रहे नशे के आदी दो लोगों को पकड़कर पुलिस हवाले किया है।
चौकी प्रभारी मढ़ीन गुलशन प्रताप सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ा। जांच में सामने आया है कि दोनों हेरोइन लेने के लिए गांव में गए हुए थे। वहीं, पुलिस उनसे पूछताछ कर नशा तस्करों की पहचान करने में जुटी हुई है जिनसे वे नशा लेते थे।
चौकी प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित शर्मा ने इलाके में बढ़ते नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में पुलिस नशा तस्करों को पकड़ कर जल्द सलाखों के पीछे डालेगी, ताकि युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके। वहीं, ग्रामीण जोगिंद्र पॉल ने बताया कि इलाके में नशा इस हद तक बढ़ गया है कि ग्रामीण खासकर महिलाएं दिन के समय अपने खेतों में जाने से डरती हैं। नशे से कई घर बर्बाद हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूरा दिन इलाके में संदिग्ध लोग नशे की तलाश में घूमते रहते हैं। पिछले कई दिनों से ग्रामीण दिन-रात पहरा लगाकर नशा तस्करों को इलाके से भगाने और युवाओं को नशे से बचाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसको लेकर वे पुलिस से मिले हैं और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पुलिस को कुछ चिन्हित नशा तस्करों की सूची भी सौंपी है, ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सके।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इलाके में एक तो नशा तस्कर और दूसरे मवेशी तस्कर पूरा दिन घूमते रहते हैं। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके।
Trending Videos