सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: ईद और नवरात्र की तैयारियों को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 13 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कठुआ। नवरात्र और ईद की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। वीरवार को डीसी राजेश शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की।
डीसी कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सहायता, साफ-सफाई, अग्नि सुरक्षा, स्ट्रीट लाइटिंग और यातायात प्रबंधन के पहलुओं पर चर्चा की। डीसी ने सभी विभागाध्यक्षों को उनके-अपने कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान जल शक्ति विभाग को पर्वों के दौरान स्वच्छ पेयजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई जबकि विद्युत विकास विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। डीसी ने बाजारों में कालाबाजारी और मुनाफाखोरी रोकने के लिए संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों के नियमित निरीक्षण करने और आवश्यक वस्तुओं को सरकारी दरों पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यातायात विभाग को पर्वों के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात को नियंत्रित करने और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने डीसी को पर्वों से संबंधित विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया जिनके समाधान का आश्वासन डीसी ने प्राथमिकता के आधार पर देने और पर्वों के दौरान शांति, सद्भाव और भाईचारे बनाए रखने की अपील की।
बैठक में एडीडीसी सुरिंदर मोहन शर्मा, एएसपी राहुल चाढ़क, एडीसी विश्वजीत सिंह, आरटीओ सुरिंदर शर्मा, जलशक्ति विभाग और लोक निर्माण कार्यकारी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिले के अन्य एडीसी और एसडीएम वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed