सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: पार्किंग की व्यवस्था को लेकर एडीसी से मिले ई-रिक्शा चालक

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 13 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
बोले-कई बार मांग करने के बावजूद भी नहीं मिली पार्किंग की जगह
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। ई-रिक्शा चालकों का शिष्टमंडल वीरवार को बिलावर में पार्किंग की व्यवस्था को लेकर एडीसी बिलावर विनय खोसला से उनके कार्यालय में मिला। इस अवसर पर मौजूद ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि हर दिन वह नगर कमेटी को 40 रुपये शुल्क देते हैं लेकिन कस्बे में ई-रिक्शा पार्क करने के लिए आज तक कोई जगह चिह्नित नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि अगर वह बस स्टैंड पर ई-रिक्शा पार्क करते हैं तो ट्रैफिक पुलिस की ओर से उन्हें बस स्टैंड पर ई-रिक्शा पार्क नहीं करने दिए जाते। उन्होंने अधिकारी को बताया कि कुछ ई-रिक्शा चालक नाज पुल के पास ई-रिक्शा पार्क करते थे लेकिन पुलिस उन्हें ई-रिक्शा पार्क नहीं करने दे रही। इस कारण चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि उन्होंने एडीसी से नगर कमेटी से कस्बे में ई-रिक्शा पार्क करने के लिए स्थान चिह्नित करने की कई बार मांग की लेकिन शुल्क देने के बाद भी उन्हें पार्किंग की जगह उपलब्ध नहीं करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालकों ने मांग की है कि कस्बे में ई-रिक्शा पार्क करने की व्यवस्था की जाए जिससे ई-रिक्शा चालकों को राहत मिल सके। एडीसी ने ई-रिक्शा चालकों को आश्वासन दिया के तीन दिनों के भीतर नगर कमेटी के कार्यकारी अभियंता, मेटाडोर यूनियन और बस यूनियन और ई-रिक्शा यूनियन के सदस्यों की बैठक बुलाई जाएगी और जल्द ई-रिक्शा पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर ई-रिक्शा यूनियन के प्रधान राज सिंह, छोटू सिंह, रमेश सिंह, हैप्पी, अक्षय और प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed