सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: हटली, रसूह और होट पंचायतों में शुरू करवाए विकास कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 13 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
जसरोटा विधायक ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन जागरूक पाठक
विज्ञापन
33 लाख की राशि होगी खर्च, गांवों में स्वच्छता बनाए रखने में मिलेगी मदद
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। कीडिया गंडयाल ब्लॉक की तीन पंचायत-हटली, रसूह और होट में गली-नाली निर्माण सहित ट्रांसफार्मर लगाने का शुभारंभ किया गया। इन कार्यों में कुल 33 लाख की राशि खर्च की जाएगी। वीरवार को निर्माण कार्यों का शुभारंभ जसरोटा विधायक राजीव जसरोटिया की ओर से किया गया।

विधायक जसरोटिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य गांवों में आंतरिक संपर्क मार्गों को बेहतर बनाना, जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना और बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। कहा कि गांवों में पक्की गलियों और बेहतर जल निकासी व्यवस्था से स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलती है और खासकर बरसात के मौसम में लोगों की आवाजाही सुचारू रहती है। वहीं नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने से मौजूदा बिजली ढांचे पर पड़ने वाला दबाव कम होगा और लोगों को बेहतर वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसे पहले बुधवार को इसी ब्लॉक की पंचायत सोला और त्रिडवां की 16 गली-नालियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। इसके बाद बिधायक ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने इलाके की पेयजल समस्या, बाढ़ सुरक्षा सहित अन्य सुविधा को प्रमुखता से उजागर किया। इस मौके पर बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को जसरोटिया ने कमजोर तटबंधों और संवेदनशील स्थानों का सर्वेक्षण कर कोई स्थायी बंदोबस्त करने के निर्देश दिए, ताकि बरसात में बाढ़ से लोगों को कोई नुकसान न हो। इसके अलावा उन्होंने पीएमजीएसवाई और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने क्षेत्र में दूसरे चरण में बनने वाली गलियों की प्राथमिकता देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed