{"_id":"69b324f879a3a7fe230e1ab7","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129916-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जेके अटेंडेंस एप में अनियमितताओं पर सीईओ का रुख सख्त, जारी किया सर्कुलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जेके अटेंडेंस एप में अनियमितताओं पर सीईओ का रुख सख्त, जारी किया सर्कुलर
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला कठुआ में जेके अटेंडेंस एप के उपयोग को लेकर सामने आई अनियमितताओं पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। सर्कुलर में सभी अधीनस्थ कर्मचारी के साथ ही आहरण एवं वितरण अधिकारी (डीडीओ) को एप के उपयोग में अनुशासन बनाए रखने और बायोमेट्रिक प्रणाली की शुचिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सर्कुलर के अनुसार कर्मचारियों को अनावश्यक ड्यूटी से बचने को कहा गया है। यदि कोई ड्यूटी अनिवार्य हो, तो उसका स्पष्ट आदेश क्रमांक और कारण एप में दर्ज करना अनिवार्य होगा। साथ ही, ऑन ड्यूटी उपस्थिति की लोकेशन की जांच भी आवश्यक है। डीडीओ को निर्देश दिया गया है कि वे सभी लेट चेक-इन और जल्दी चेक-आउट की गहन जांच करें। यदि कोई कर्मचारी निर्धारित समय का पालन नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। सभी जेडएनओ को प्रतिदिन लेट चेक-इन, ऑन ड्यूटी और अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची संबंधित डीडीओ को भेजने की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि एप तकनीकी कारणों से किसी कर्मचारी का चेहरा पहचानने में असमर्थ हो, तो संस्था प्रमुख को उसकी उपस्थिति की व्यक्तिगत पुष्टि करनी होगी। इसके अलावा, हर महीने तीन बार लेट चेक-इन या जल्दी चेक-आउट को एक दिन की कैजुअल लीव के रूप में समायोजित किया जाएगा। अनुपस्थित पाए जाने पर कर्मचारी से लिखित स्पष्टीकरण लेना अनिवार्य होगा।
डीडीओ को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सभी छुट्टियां और ड्यूटी अनुमोदन उचित दस्तावेजों की जांच के बाद ही किए जाएं। साथ ही, जेके अटेंडेंस पोर्टल में केवल सबसे वरिष्ठ कर्मचारी को संस्थान प्रमुख के रूप में नामित करने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जानकारी हर महीने की शुरुआत में कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों की अवहेलना को कर्तव्य की उपेक्षा माना जाएगा और इसके लिए तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos