{"_id":"69bb0b4a833be953c10e5631","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130118-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी-भंडार सड़क खस्ताहाल, 20 हजार आबादी रोज उठा रही जोखिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी-भंडार सड़क खस्ताहाल, 20 हजार आबादी रोज उठा रही जोखिम
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल बनी-भंडार मार्ग पर यात्रियों को लेकर जाती बस। संवाद
विज्ञापन
30 किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और टूटी-फूटी सतह
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। उपमंडल के भंडार, फतेहपुर, संधी, गत्ती वह अन्य पंचायत को जोड़ने वाली लगभग 30 किलोमीटर लंबी सड़क बेहद खस्ताहाल स्थिति में है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, टूटी-फूटी सतह और उखड़ी हुई सड़क ने इसे आम रास्ते से ज्यादा खतरे का मार्ग बना दिया है। यही एकमात्र सड़क है जो सात पंचायत की करीब 20 हजार से अधिक आबादी को जोड़ती है लेकिन इसकी बदहाली लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से इस सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है, जिससे हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। विशेषकर बारिश के दौरान हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब कीचड़ और फिसलन के कारण वाहन चलाना बेहद कठिन हो जाता है।
मिनी बस चालक मोहम्मद आजाद ने बताया, हम जब इस सड़क पर चलते हैं तो ऐसा लगता है जैसे जान हथेली पर रखकर सफर कर रहे हों। कब क्या हो जाए, कुछ पता नहीं चलता। बारिश में हालात और भी खराब हो जाते हैं। वहीं फतेहपुर के स्थानीय निवासी सूरज कुमार ने कहा कि आपात स्थिति में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। बारिश के समय सड़क की हालत और बिगड़ जाती है, जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।
मीनाक्षी देवी ने कहा कुछ महीने पहले इसी सड़क पर एक दर्दनाक हादसा भी हो चुका है जब शादी समारोह के लिए दूल्हे की बरात दुल्हन के घर जा रही थी। भंडार रोड पर हुए इस हादसे में दूल्हे सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए थे। इस घटना ने सड़क की खतरनाक स्थिति को उजागर कर दिया था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा है लेकिन इसकी हालत को सुधारने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराई जाए।
Trending Videos