सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: मां के दरबार में 40 साल पहले शुरू हुआ था लंगर, धीरे-धीरे जुड़ते गए सेवादार

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 23 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
माता बाला सुंदरी के भवन में भक्तों को भोजन परोसते ​शिव लंगर कमेटी के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
मां का दर्शन करने आए तभी मन में लंगर लगाने की इच्छा हुई : अमरनाथ
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। माता बाला सुंदरी के भवन में शिव लंगर कमेटी 40 साल से लंगर लगाती आ रही है। लंगर के वरिष्ठ सेवादार अमरनाथ अंबी ने बताया कि करीब चार दशक पहले वह पहली बार माता का दर्शन करने आए और तभी उनके मन में श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था करने की
इच्छा हुई।
उन्होंने बताया कि उस वक्त उनकी आयु काफी कम थी और आय का कोई स्रोत भी नहीं था लेकिन जैसे तैसे उन्होंने कुछ संसाधन जोड़े और अगले वर्ष आने वाले चैत्र नवरात्र में एक दिन के लिए लंगर की व्यवस्था की। उनके इस प्रयास का जब लोगों को पता चला तो धीरे-धीरे लोगों का जुड़ाव शुरू हुआ। अब यह लंगर नवरात्र के समापन के साथ ही संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता बाला सुंदरी के भवन में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शिव लंगर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मंदिर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को लंगर के सेवादारों ने लजीज सात्विक भोजन परोसकर उनका स्वागत किया गया।
महामाई के जयघोष के साथ आयोजित लंगर में दिनभर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed