सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: तीन दिन बंद रहेगी बुद्धि रेल सेक्शन पर लेबल क्रॉसिंग नंबर सी-21

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 21 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
विज्ञापन
जनता से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। पठानकोट-जम्मू रेल मार्ग पर बुद्धि रेल सेक्शन की लेबल क्रॉसिंग नंबर सी-21 तीन दिनों के लिए बंद रहेगी। यह क्रॉसिंग पल्ली मोड़ से पल्ली, तानून, कराकर और जंडोर गांवों को जोड़ती है। रेलवे विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि 21 से 23 अप्रैल तक लगातार 72 घंटे यहाे थ्रू रेल रिन्यूअल का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सड़क से आवाजाही पूरी तरह रोक दी जाएगी। इस संबंध में रेल प्रशासन ने डीसी को पत्र लिखकर कार्य अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त स्टाफ की तैनाती का अनुरोध किया है। आदेश में एसएसपी कठुआ, आरपीएफ कठुआ और जीआरपी को प्रतिदिन आठ घंटे के लिए पर्याप्त बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ग्राम पंचायत पल्ली को ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने के लिए जागरूक करने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे कार्य अवधि के दौरान सहयोग बनाए रखें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। प्रशासन के अनुसार यह बंदी सीधे तौर पर पल्ली, तानून, कराकर और जंडोर गांवों के लोगों की दैनिक आवाजाही को प्रभावित करेगी। प्रशासन ने सुरक्षा और जनसहभागिता को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed