{"_id":"69e7e0b188cca21d5a02a006","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-131273-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मां बगलामुखी धाम में करवाई प्रतिमाओं की नगर परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मां बगलामुखी धाम में करवाई प्रतिमाओं की नगर परिक्रमा
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। ग्राम नरायनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर के मां बगलामुखी धाम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत प्रतिमाओं की नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक वातावरण में भक्ति भाव से नगर भ्रमण किया। मंगलवार को मां बगलामुखी, हनुमान जी, भैरव बाबा जी एवं शिव परिवार की मूर्तियों की परिक्रमा करवाई गई।
आयोजकों ने बताया कि बुधवार को हवन का आयोजन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से भंडारे की व्यवस्था रहेगी। इसमें भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। शाम 4 बजे से मां बगलामुखी की शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें भक्तजन शामिल होंगे। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित इस आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य प्राप्त करें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X