{"_id":"69e7e186c0618b6fe40b6773","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-131279-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सरकारी स्कूल के सुमित सिंह का जलवा, 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सरकारी स्कूल के सुमित सिंह का जलवा, 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.8 प्रशित अंक हासिल करने वाली आकांक्षा मेहरा का मुंह मीठा कराते माता-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल कोहग के छात्र सुमित सिंह ने साफ कर दिया है कि यदि जीवन में कुछ कर दिखाने का सपना हो तो सुविधाओं और असुविधाओं को भी दरकिनार किया जा सकता है। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल कोहग के विद्यार्थी सुमित सिंह 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। सुमित के बेहतरीन परिणाम पर उसके परिजन ने शुभकामनाएं दी। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल परनाला की छात्रा नयासा बसौत्रा ने 99% अंक हासिल किए। गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल भड्डू की छात्रा ज्योति देवी ने 97.2% अंक हासिल किए। विद्यार्थी की उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्या और स्टाफ ने उसका मुंह मीठा करवाया।
................
आकांक्षा मेहरा ने हासिल किए 98.8 प्रतिशत अंक
दसवीं कक्षा के परिणामों में कठुआ के हाउसिंग कॉलोनी की आकांक्षा मेहरा ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। आकांक्षा की उपलब्धि पर घर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। माता-पिता ने उसका मुंह मीठा करवाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। आकांक्षा ने बताया कि दसवीं कक्षा में अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए उसने साल भर मेहनत की जिसमें अभिभावकों ने भी उसका साथ दिया।
सिविल सेवाओं की तैयारी करेंगी अनामिका, आईएएस बनने का है सपना
दसवीं में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली आर एस गोल्डन हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अनामिका ने दसवीं से ही अपनी दिशा को तय कर लिया है। वो सिविल सेवाओं की तैयारी कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। अनामिका ने बताया कि हौसला बड़ा रखा और अपने मुकाम को पाने के लिए पूरी मेहनत की।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X