{"_id":"69f11046082875fd0306f13a","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-131512-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पारे में 10 डिग्री की गिरावट, किसानों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पारे में 10 डिग्री की गिरावट, किसानों की चिंता बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में पिछले कई दिनों से 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा तापमान मंगलवार को अचानक गिर गया। आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दोपहर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते किसान जल्द से जल्द अपनी फसलों की कटाई और उठान में जुट गए हैं। फिलहाल खेतों में काफी मात्रा में फसल खड़ी है और मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
जिले में गेहूं की खेती व्यापक स्तर पर होती है लेकिन कठुआ के निचले इलाकों से लेकर नगरी मढ़ीन और हीरानगर क्षेत्र में सबसे अधिक कृषि योग्य भूमि होने के कारण यहां खेती का दायरा ज्यादा है। इन क्षेत्रों में किसान कंबाइन मशीनों के साथ-साथ हाथ से भी कटाई कर जल्द से जल्द अपनी सफल को समेटने का प्रयास कर रहे हैं।
Trending Videos