{"_id":"69f66314d60ab641980ac91c","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-131645-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 761 युवा खिलाड़ियों ने पहले दिन दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 761 युवा खिलाड़ियों ने पहले दिन दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 03 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली में अंतर-स्कूल जोन स्तरीय टूर्नामेंट का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला के अन्य शिक्षा जोन की तरह बसोहली शिक्षा जोन में भी अंतर स्कूल जोन स्तरीय टूर्नामेंट का आगाज हो गया है। सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली और सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल भूंड में आयोजित टूर्नामेंट में पहले दिन आयोजित खेल गतिविधियों में 761 छात्र-खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन उप-प्रधानाचार्य श्री मेजर सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और सच्ची खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। जेडपीईओ बसोहली तारा सिंह की देखरेख में पहले दिन कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, शतरंज, क्रिकेट और बैडमिंटन के अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिभा और प्रतिस्पर्धी भावना का प्रदर्शन किया।
इस दौरान अंडर-14 बॉयज कबड्डी में मिडिल स्कूल घगरोड़ ने मिडिल स्कूल रेहण को 2 अंकों से हराया। अंडर-14 बॉयज वॉलीबॉल के मुकाबले में मिडिल स्कूल घगरोड़ ने वीर साव सेकेंडरी स्कूल को 5 अंकों से मात दी। खो-खो में मिडिल स्कूल रेहण ने एचएस वीर सावेरकर को 9 अंकों से हराया। जबकि बैडमिंटन में अपर प्राइमरी स्कूल बारला चौगान ने मिडिल स्कूल को 2-1 सेट से पराजित किया।
Trending Videos