सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: योगाभ्यास में शरीर की लचक, सही मुद्रा की दी जानकारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
आयुष विभाग की ओर से आयोजित योग सत्र में भाग लेते हुए प्रतिभागीस्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
योग कार्यशाला के चौथे दिन जीडीसी महानपुर में चेयर योग व प्राणायाम सत्र आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) महानपुर की एनएसएस इकाई की ओर से योग कार्यशाला के चौथे दिन शुक्रवार को चेयर योग तथा प्राणायाम एवं ध्यान पर आधारित दो विशेष सत्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को शरीर की लचक, सही मुद्रा तथा शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उपाय बताए गए।
कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रूपाली जसरोतिया की ओर से कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला के पहले सत्र में प्रतिभागियों को चेयर योग का अभ्यास कराया गया। इसमें कुर्सी पर बैठकर किए जाने वाले सरल योगासन शामिल थे। प्रशिक्षकों ने बताया कि चेयर योग उन लोगों के लिए भी लाभकारी है, जो सामान्य योगासन करने में कठिनाई महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सत्र ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया। इसमें प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न श्वास तकनीकों तथा ध्यान की विधियों से अवगत कराया गया। सत्र में नियंत्रित श्वास, एकाग्रता और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तनाव कम करने तथा मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उपाय बताए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि योग, प्राणायाम और ध्यान स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण अंग हैं। ये न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि आत्म-जागरुकता, भावनात्मक संतुलन और शैक्षणिक प्रदर्शन को भी मजबूत करते हैं। कार्यशाला में डॉ. सपना देवी, किशोरी लाल, रोमेश लाल, कुलदीप, अनु तथा अनुराधा आदि ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed