सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
एडीडीसी सुरिंदर मोहन शर्मा ने वित्तीय समावेशन एवं आजीविका सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला प्रशासन कठुआ की ओर से शुक्रवार को पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें नगर परिषद कठुआ, नगर समितियों हीरानगर, लखनपुर, परोल, बिलावर एवं बसोहली के अधिकारियों, विभिन्न वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों तथा जिले भर के स्ट्रीट वेंडर्स ने भाग लिया। इस वेंडरों को सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत प्राप्त उपलब्धियों को रेखांकित करने तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था में स्ट्रीट वेंडर्स के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) कठुआ सुरिंदर मोहन शर्मा ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना ने रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को बिना किसी गारंटी के कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह योजना आजीविका सुदृढ़ करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा समावेशी विकास सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह योजना केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने, समय पर ऋण चुकाने की संस्कृति विकसित करने तथा स्ट्रीट वेंडर्स को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने का भी कार्य कर रही है। उन्होंने पात्र विक्रेताओं से योजना का अधिकतम लाभ उठाने और जिले के आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

महोत्सव के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण सहायता का सफल उपयोग करने और उत्कृष्ट पुनर्भुगतान रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजना से प्राप्त सहायता ने उनके व्यवसाय के विस्तार, आय में वृद्धि तथा आर्थिक स्थिरता हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन ने स्ट्रीट वेंडर्स के कल्याण और आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed