{"_id":"6a35a31f6b796285100d07f9","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-133325-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आरपीएफ महानिदेशक ने परखीं रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आरपीएफ महानिदेशक ने परखीं रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
कठुआ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंधों की डीजी आरपीएफ ने की समीक्षास्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर कठुआ रेलवे स्टेशन पहुंचीं सोनाली मिश्रा ने की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा को देखते हुए रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद जारी है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने शुक्रवार को कठुआ रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आरपीएफ, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) तथा रेलवे अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर यात्रा अवधि के दौरान किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।
बैठक में अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा, स्टेशन परिसर में निगरानी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए।
इस दौरान सोनाली मिश्रा ने रेलवे स्टेशन के प्रवेश एवं निकास द्वारों, सुरक्षा जांच केंद्रों, प्लेटफार्मों तथा अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर की गई तैयारियों, अतिरिक्त सुरक्षा इंतजामों और यात्रियों की सुविधा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
महानिदेशक ने कहा कि अमरनाथ यात्रा देश की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं में से एक है। यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करना रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान आरपीएफ, जीआरपी तथा रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान कठुआ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।