सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के आरोप में एसपीओ सेवामुक्त

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
कठुआ। जिला पुलिस ने विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) ऋषि शर्मा को सेवामुक्त कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, विश्वसनीय सूत्रों और जिला विशेष शाखा से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह पाया गया कि एसपीओ ऋषि शर्मा अनैतिक और भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त था।

इसके माध्यम से उसने चल-अचल संपत्तियां अर्जित कीं। ऋषि शर्मा कठुआ के कीड़ियां का रहने वाला है। एसएसपी कठुआ के आदेश के अनुसार, एसपीओ अपने सौंपे गए कार्यों को संतोषजनक ढंग से नहीं निभा रहा था और कई बार बिना अनुमति अनुपस्थित पाया गया। इसी आधार पर उसे 12 जून 2026 से सेवामुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध मं पुलिस की ओर से एसपीओ ऋषि शर्मा को निर्देश दिया गया है कि वह अपने पास मौजूद सभी वर्दी संबंधी सामान और शस्त्र/गोला-बारूद तुरंत जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) कोट में जमा करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed