सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: सड़कों पर बजबजा रही गंदगी, कचरा हटाने पर आज होगा फैसला

विज्ञापन
jammu kashmir news
शहर के पारलीवंड इलाके में लगा कचरे का ढेर। संवाद
विज्ञापन
25 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, मांगों पर बुधवार तक कार्यवाही का मिला आश्वासन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पिछले 25 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। शहर और कस्बों में जमा हुए कचरे को हटाने के लिए सफाई अभियान कब शुरू होगा, इस पर अंतिम निर्णय शनिवार को जम्मू में विभागीय निदेशक के साथ होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा। उधर, शहर की सड़कों पर गंदगी फैली हुई है। बारिश के बाद धूप होने से कूड़े बजबजाने लगे हैं।

सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता दीपक कुमार ने बताया कि अर्बन लोकल बॉडीज के निदेशक कपिल शर्मा, कमिश्नर सचिव हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग मंदीप कौर तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार के साथ हुई बैठक के बाद यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू में केंद्रीय कमेटी और सरकारी अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के दौरान सरकार की ओर से यूनियन की लंबित मांगों को बुधवार तक पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक कुमार ने बताया कि सरकार के आश्वासन के बाद फिलहाल हड़ताल समाप्त कर दी गई है, लेकिन अस्थायी सफाई कर्मचारियों के मानदेय से जुड़े मुद्दे पर अभी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इसी कारण शनिवार को यूनियन प्रतिनिधिमंडल विभाग के जम्मू निदेशक से दोबारा मुलाकात करेगा। बैठक में होने वाले निर्णय के बाद ही नियमित सफाई कार्य शुरू करने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। उधर, करीब 25 दिनों तक चली हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। नगर क्षेत्र से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे का उठान न होने से कई वार्डों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में गंदगी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed